Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
मैसूर मसाला डोसा
डोसा तो लगभग हर शहर में उपलब्ध रहता है लेकिन जो स्वाद साउथ के डोसे की होती है वह और कहीं नहीं होती। मसाला डोसा परिवार के हर सदस्यों को पसंद होता है और बच्चे तो इस पर जान छिड़कते हैं। हम में से कई ऐसे लोग हैं जो मसाला डोसा के साथ खूब सारा एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं। कभी पनीर मसाला, चीज, कार्न, प्याज और आलू डाल कर डोसा तैयार करते हैं।
मगर जब बात मैसूर मसला डोसा की हो तो सब पीछे रह जाते है। मैसूर मसाला डोसा में लाल रंग कि चटनी पड़ती है, जो कि अंदर पूरे डोसे पर फैलाई जाती है, और फिर उसके बाद मसाला डाला जाता है। आइये जानते हैं मैसूर मसाला डोसा बनाने की विधि।

कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 6-8 घंटे
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
चावल- 1 कप
उड़द दाल- 1 कप
चना दाल- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
आलू- 2 उबले हुए
प्याज- 2
हरी मिर्च- 2
लहसुन- 3
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
लाल चटनी की सामग्री-
लाल मिर्च- 4-5
भुना चना दाल- 1/2 कप
नारियल- 1/2 कप
लहसुन- 2
इमली का गूदा- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले दाल और चावल को धो कर मिक्सी में पीस कर पेस्ट तैयार कीजिये, फिर उसे 7 से 8 घंटो के लिये रख दीजिये।
- चटनी बनाने के लिये सारी सामग्रियों को एक साथ पीस कर पेस्ट तैयार कीजिये।
- 8 घंटे बाद एक पैन लीयिजे, उसमें हल्का सा तेल गरम कीजिये, फिर कटी प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन कीजिये।
- फिर उसमें लहसुन, हरी मिर्च , हल्दी पाउडर और उबले आलू को मैश कर के डालिये।
- इसे चलाइये और इसमें नमक डालिये। बाद में आंच बंद कर दीजिये।
- अब डोसे वाला तवा गरम करें, उसमें डोसे वाला घोल एक कटोरी डालें और गोल फैलाएं।
- इस डोसे पर 1 चम्मच लाल चटनी डाल कर फैलाएं।
- अब डोसे के बीच में 1 चम्मच मसाला डालें। हल्का सा तेल किनारे डाल कर पकाएं और गैस बंद कर दें।
- आपका मैसूर डोसा तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
