Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
जरुर बनाइये नीर डोसा
Veg
oi-Staff
नीर डोसा नाम पड़ा है, पानी शब्द से। यह डोसा कर्नाटक राज्य के तुलू क्षेत्र से आया है। यह डोसा अन्य डोसो की तरह भूरे रंग का नहीं बल्कि बिल्कुल सफेद रंग का होता है। इसको बनाने के लिये आपको चावल रातभर भिगोने की जरुरत नहीं होगी। यह काफी हल्का और मुलायम होता है जिसे आप फिश करी या किसी सब्जी के साथ खा सकते हैं।
यदि आपको ब्रेकफास्ट के लिये कुछ हल्का-फुल्का बनाना हो तो नीर डोसे से अच्छा तो कुछ हो ही नहीं सकता। इसमें किसी भी तरह का मसाला नहीं पड़ता जिससे यह पेट पर भारी नहीं पड़ता। आइये देखते हैं इसे बनाने कि विधि को।

सामग्री-
2 कप चावल धुला और रातभर भिगोया हुआ
1 कप ताजी गरी
1 टी स्पून जीरा
नमक-स्वादअनुसार
तेल
पानी
विधि-
- भिगोए हुए चावल को घिसे हुए नारियल के साथ और थोड़ा पानी मिला कर पीस लीजिये और 1 घंटे के लिये किनारे रख दीजिये।
- अब मिश्रण में जीरा, नमक और तेल मिलाइये।
- अब पैन को मध्यम आंच पर गरम कीजिये, उसमें डोसे का घोल चारों ओर फैलाइये।
- अब डोसे के ऊपर तेल डालिये और मिनट भर के लिये सेकिये। डोसे को पलटने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है क्योंकि यह इतना पतला
- होता है कि यह पक चुका है। फिर इसे मोडिये और गैस बंद कर दीजिये। आपका डोसा सर्व करने के लिये तैयार है।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications