Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
स्वादिष्ट ओट्स पोंगल रेसिपी
Veg
oi-Staff
ओट्स पोंगल बड़ी ही स्वादिष्ट सी डिश है जो स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी है। ओट्स पोंगल को बनाने में आपको केवल 25 मिनट चाहिये। ओट्स पोंगल को आप ब्रेकफास्ट में या फिर लंच में भी सर्व कर सकती हैं। यह एक भारी ब्रेकफास्ट है, जिसे खाने के बाद दुपहर तक भूख नहीं लगती। ओट्स पोंगल को आपके परिवार का हर सदस्य पसंद करेगा। तो चलिये जानते हैं ओट्स पोंगल बनाने की विधि।

कितने लोगों के लिये- 2
सामग्री-
- 1 कप ओट्स
- ¼ कप मूंग दाल
- 1 ½ से 2 कप पानी
- थोडे़ काजू
- थोडे़ काली मिर्च के दाने
- नमक
- 1 गुच्छा कडी पत्ती
- ¼ चम्मच कटी अदरक
- 1 छोटा चम्मच हल्दी
- ¼ चम्मच जीरा
- 1 चम्मच घी
- चुटकी भर हींग
विधि-
- ओट्स को कढाई या पैन में 5 मिनट के लिये भून कर किनारे रख दें।
- दाल को धो कर नमक और डेढ कप पानी के साथ पका लें।
- अब खौलती हुई दाल में रोस्ट किये ओट्स डाल कर चलाएं। अगर पानी कम पड़ जाए तब इसमें और थोड़ा पानी डाल लें।
- एक अलग पैन में घी गरम करें, उसमें काजू डाल कर फ्राई करें।
- फिर उसमें जीरा, काली मिर्च के दाने और अदरक और कड़ी पत्ती डाल कर चलाएं।
- फिर हल्दी और हींग डाल कर चलाएं और ऊपर से पका हुआ ओट्स और दाल डालें।
- इसे अच्छी तरह से चलाएं और मिक्स करें।
- मिक्स करने के बाद इसे चटनी या पापड़ के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Oats pongal recipe
Story first published: Saturday, January 31, 2015, 17:54 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2015



Click it and Unblock the Notifications