Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
हेल्दी ओट्स रोटी
ओट्स के साथ किसी भी चीज को बनाना थोड़ा मुश्किल होता है, वो भी तब जब हम इंडियन स्टाइल में बना रहे हों तो। आज हम आपको ब्रेकफास्ट के लिये ओट्स रोटी बनाना सिखाएंगे क्योंकि ओट्स हमारे सेहत के लिये अच्छा माना जाता है। इसके लिये आपको पाउडर किया हुआ ओट्स गेहूं के आटे के साथ गूथना होगा। आप चाहें तो ओट्स को मिक्सी में पीस कर पाउडर बना सकती हैं। जब ओट्स रोटी तैयार हो जाए तो इसको मनपसंद अचार और दही के साथ खाया जा सकता है। आइये जानते हैं ओट्स रोटी बनाने की विधि-
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
गेहूं का आटा- 1 कप
ओट्स- 3/4 कप , पाउडर
बेसन- 1/4 कप
गाजर- 1
प्याज- 1
हरी मिर्च अदरक पेस्ट- 1 चम्मच
धनिया पत्ती- 3 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 1/4 चम्मच
जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- चुटकी भर
नमक- स्वादअनुसार
दही- 1/4 कप
पानी
तेल
विधि-
- एक बडे़ बर्तन में तेल और पानी मिला कर आटा सान लीजिये और 10 मिनट के लिये किनारे रख दीजिये।
- फिर थोड़ा सा आटा ले कर रोटी बना लीजिये।
- एक नॉन स्टिक तवा लीजिये और उसमें रोटी को दोनों ओर सेंक लीजिये, उसमें काले चकत्ते पड़ जाने दीजिये।
- उस पर घी या तेल लगाइये और सेकिये।
- जब रोटी तैयार हो जाए तब गैस बंद कीजिये और ओट्स रोटी को दही और अचार के साथ सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications