Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
प्याज लहसुन और हरी मिर्च का रायता
खाने के साथ यदि अचार या फिर रायता मिल जाए तो फिर खाने का स्वाद और भी ज्यादा बढ जाता है। आपने कई तरह के रायते खाए होगे पर आज हम आपको प्याज-लहसुन का स्पेशल रायता बनाना सिखाएंगे। आप चाहें तो इसमें अपने मन के अनुसार कोई भी हरी सब्जी जैसे, टमाटर, प्याज, खीरा आदि भी मिला सकती हैं। तो आइये गरमा-गरम रोटी और चावल के साथ खाने के लिये बढियां रायता तैयार करते हैं।
कितनी मात्रा- 1 बडा़ कटोरा
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में मसय- 5 मिनट

सामग्री-
- दही- 2 कप
- प्याज- 1
- लहसुन- 7-8
- हरी मिर्च- 2
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- जीरा- चम्मच
- काला नमक- चुटकीभर
- नमक- स्वादअनुसार
- धनिया- 2 चम्मच
- तेल- ½ चम्मच
विधि-
1. एक तवा गरम करें और उस पर जीरा भून लें। जब जीरा भुन जाए तब उसे चकले पर रख कर बेलन की सहायता से कूट लें और एक किनारे रख दें।
2. एक कटोरे में दही और पानी डाल कर फेंटे, फिर उसमें भुना हुआ लहसुन, नमक, काला नमक और जीरा पाउडर डाल कर मिक्स करें।
3. तब तक के लिये फ्राइंग पैन में आधा चम्मच तेल गरम करें और उसमें कटी हुई प्याज डालें और हाई फ्लेम पर 2 मिनट के लिये भून लें। फिर उसी पैन में लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च मिलाएं।
4. अब जल्दी से इसे दही में पलट कर मिला दीजिये और गरमा-गरम सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
