Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
टेस्टी पालक कढ़ी बनाने की विधि
Veg
oi-Staff
आज की यह रेसिपी हर किसी को पसंद आएगी। यह पालक की कढ़ी है जो कि टेस्टी होने के साथ साथ पौष्टिक भी होती है। पालक में काफी ज्यादा आयरन और मिनरल्स पाए जाते हैं।
READ: नवरात्रि व्रत में बनाइये आलू की कढ़ी
रात के खाने में पालक की को सब्जी चपाती, नान, पराठे और चावल के साथ परोंसे और खायें। इसे बनाना काफी आसान है तो चलिये जानते हैं कैसे बनाते हैं पालक की टेस्टी कढ़ी।

कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- पालक के पत्ते- 30-35
- खट्टी दही- 1 कप
- बेसन- 2 चम्मच
- तेल- 2 चम्मच
- हरी मिर्च- 2-3
- अदरक- 1 इंच पीस
- सूखी लाल मिर्च- 4-5
- प्याज- 1
- जीरा- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- हल्दी पावडर- चुटकी भर
विधि -
- सबसे पहले बेसन, दही और दो कप पानी को अच्छी तरह से फेंट लें।
- फिर एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें।
- फिर हरी मिर्च, 10-12 पालक की पत्तियां और अदरक को हल्का सा पानी मिला कर पीस लें।
- इस मिश्रण को दही वाले घाले में मिक्स करें।
- अब गरम तेल में लाल मिर्च डाल कर सौते करें।
- उसके बाद प्याज को क्यूब्स में काट कर पैन में डालें।
- इसके साथ ही राई और जीरा डाल कर प्याज के साथ चलाएं।
- जब प्याज मुलायम हो जाए तब दही वाला मिश्रण, नमक और हल्दी मिलाएं।
- इसे मध्यम आंच पर चलाते हुए तब तक पकाएं, जब तक कि कढ़ी गाढ़ी ना होने लगे।
- उसके बाद बाकी की पालक बारीक काटें और उसमें कढ़ी में ही मिला दें।
- कुछ मिनट तक कढ़ी पकाएं और गैस बंद कर दें। इसे गरमा गरम चावल के साथ सर्व करें।
Comments
Read more about: spinach indian vegetarian recipes curry recipes veg recipe punjabi dish पालक पंजाबी डिश करी रेसिपी वेज रेसिपी
English summary
टेस्टी पालक कढ़ी बनाने की विधि
Story first published: Saturday, February 13, 2016, 15:48 [IST]
Other articles published on Feb 13, 2016



Click it and Unblock the Notifications
