Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मसालेदार पनीर चना मसाला
चना सेहत के लिये बहुत ही अच्छा होता है क्योंकि इसमें प्रोटीन छुपा होता है। इस पनीर चना मसाला में पनीर, चना और ढेर सारा मसाला पड़ा हुआ है। आप भले ही वेजिटेरियन हों या फिर नॉन वेजिटेरियन, आपको यह सब्जी जरुर पसंद आएगी। यह एक पंजाबी रेसीपी है जिसे रोटी या पराठे के साथ खाया जाता है। चने को रातभर के लिये पानी में भिगो दें और फिर बनाएं। तो आइये जानते हैं इसे बनाने की एकदम सरल विधि।
लोगो के लिये- 4-5
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15-20 मिनट

सामग्री-
चना- 3-4 कप
टी बैग- 2
प्याज- 2-3
अदरक लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
हरी मिर्च- 3 (कटी हुई)
टमाटर- 1 (कटा हुआ)
लाल मिर्च पाउडर- ½ चम्मच
कशमीरी मिर्च पाउडर- ½ चम्मच
हल्दी पाउडर- ½ चम्मच
चीनी- 1 चम्मच
पनीर- 2 कप (क्यूब में कटी)
गरम मसाला- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 4-5 चम्मच
विधि-
1. चने को रातभर पानी में डाल कर भिगो दीजिये। दूसरे दिन इसे कुकर में टी बैग और साफ पानी में 1-2 सीटी आने तक के लिये पका लीजिये। गैस की आंच तेज होनी चाहिये।
2. अब दूसरी ओर एक फ्राइंग पैन लीजिये, तेल डालिये, कटे प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक के लिये भून लीजिये। अब उसमें अदरक लहसुन पेस्ट, कटी हरी मिर्च, टमाटर और थोडा़ सा नमक डाल कर मध्यम आंच पर 2-3 मिनट के लिये पकाइये। अब पैन में ही लाल मिर्च पाउडर, कशमीरी मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और चीनी मिलाएं और 1 मिनट के लिये भूने।
3. अब पैन में पनीर के टुकडों को डालिये और थोडी देर के लिये फ्राई कर लीजिये। इसके बाद पका हुआ चना मिलाइये और 3-4 मिनट के लिये इसे पकाइये। उसके बाद उमसें 1-1½ कप पानी डाल कर खौला लीजिये।
4. पैन में ऊपर से गरम मसाला डाल कर गैस बंद कर दीजिये। आपका पनीर चना मसाला बिल्कुल तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
