Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नारियल चटनी के साथ खाएं पनीर डोसा
साउथ इंडिया की स्पेशल डिश का नाम है डोसा, जिसको कई अलग-अलग ढंग से बनाया जाता है। रवा डोसा, मसाला डोसा, सेट डोसा और इतने ही सैकड़ो प्रकार के डोसे होते हैं। इसलिये आज हम आपको बताएंगे पनीर डोसा कि सरल विधि, जिसे आप आराम से बिना कोई झंझट किये हुए बना सकती हैं। तो फिर देर किसी बात की आइये बनाते हैं गरम-गरम पनीर डोसा और खाते हैं उसे नारियल चटनी और सांभर के साथ।

सामग्री-
3 कप चावल, 1 कप उरद की धुली दाल, 1 चम्मच मेथी, 400 ग्राम आलू, 2 बड़े प्याज, 150 ग्राम पनीर, 3 हरी मिर्च, 1 चम्मच राई, 1/4 चम्मच हल्दी, 10-12 कडी पत्ता, तेल, 1 1/2 नमक।
विधि-
सबसे पहले चावल, दाल और मेथी को एक साथ पानी में 6 घंटे तक भिगो कर रख दें। अब इनको हल्के पानी के साथ मिक्सी में ग्राइंड कर लें और पेस्ट तैयार करें। अब इसमें नमक डाल कर करीबन 12 घंटे तक ऐसे ही ढंक कर के रख दें। अब उबले आलू को छीलें और उसके छोटे टुकडे़ कर लें। प्याज को भी लंबे टुकडों में काट लें और पनीर को घिस कर रख लें। एक पैन में तेल गरम करें और उसमें राई के दाने और कड़ी पत्ते डालें। अब उसमें प्याज को तब तक भूने जब तक वह भूरा न हो जाए, उसके बाद उसमें पनीर, आलू कटी हरी मिर्च डाल कर अच्छे से भून लें। फिर उसमें नमक, लाल मिर्च और हल्दी डालें और दो मिनट तक फ्राई करें और आंच से पैन को हट दें। अब एक नॉन स्टिक तवा लें और उस पर 1 चम्मच डोसे का घोल डाल कर कटोरी से गोल कर दें। जब वह पक जाएग तब उस पर पनीर और आलू वाला मसाला फैला दें। डोसे के कोनों पर तेल लगा दें जिससे वह चिपके नहीं। अब उसे ढंक कर आंच से हटा लें। अब आपका पनीर डोसा तैयार है जिसको आप नारियल की चटनी और सांभर के साथ खा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
