Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पेट भर के खाइये पनीर कुलचा
मसाला कुलचा, पनीर कुलचा, बटर कुलचा, प्लेन कुलचा और आलु कुलचा का नाम तो आपने खूब सुना ही होगा। ये कुलचे उत्तर भारत में बहुत प्रसिद्ध हैं और लोग इन्हें बड़ी चाव से खाते हैं। यह पराठे की तरह होता है बस फरक इतना है कि यह मैदे से बनता है। यह खाने में टेस्टी लगता है और 1 कुलचा खा लेने मात्र से ही पेट भर जाता है।
ब्रेकफास्ट के लिये आप खास पनीर से तैयार कुलचा बना सकती हैं। इसे या तो तंदूर में बनाएं या फिर ओवन में, स्वाद दोनों में ही एक जैसा आएगा। पनीर कुलचा को आप ग्रेवी या सलाद के साथ खा सकते हैं। आइये जानते हैं पनीर कुलचे को बनाने की विधि-
कितने लोगों के लिये- 2-3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
मैदा- 2 कप
गरम दूध- 1/2 कप
दही- 1/2 कप
नमक- 1/2 चम्मच
बेकिंग पाउडर- चुटकीभर
पानी- 2 कप
भरावन के लिये-
पनीर- 1/2 कप
प्याज- 1
लहसुन- 2
हरी मिर्च- 3-4
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले आटे को नमक और बेकिंग पाउडर मिलाइये। फिर उसमें दही, दूध, चीनी डाल कर गरम पानी से सान लीजिये। आटे को कपडे़ से ढांक कर रख दीजिये।
- अब एक कटोरे में भरावन की सारी सामग्रियों को मिक्स कर लीजिये।
- अब आटे के अंदर भरावन की सामग्री भरिये और उसे गोल बेल लीजिये।
- अब तवा गरम करें, जब यह पूरा गरम हो जाए तब कुलचा डाल कर दोनों ओर सेकें।
- लीजिये आपका पनीर कुलचा तैयार हो गया है। इसे ग्रेवी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications

