Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पनीर भरवां शिमला मिर्च
ठंड का मौसम आ चुका है और इस मौके पर आपको बाजरों में तरह तरह की सब्जियां बिकती हुई मिल जाएगी। ऐसे में शिमला मिर्च खाना तो बनता ही है, तभी तो हम आज आपके लिये ले कर आए हैं पनीर भरवां शिमला मिर्च की रेसिपी। भरवा शिमला मिर्च का आनंद ही कुछ और होता है।
यह खाने में बड़ी ही टेस्टी लगती है। आप चाहें तो इसे दाल चावल जैसे साधारण भोजन के साथ खा सकते हैं। सर्दियों में इस रेसिपी को जरुर बनाएं। आइये जानते हैं कि पनीर भरवां शिमला मिर्च की विधि क्या है।

कितने- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- शिमला मिर्च- 4 बडे़ आकार का
- पनीर- 250 ग्राम
- प्याज- 1
- अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच

- लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- जीरा पावडर- 1 चम्मच
- चाट मसाला - 2 चम्मच
- धनिया पावडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार

- गरम मसाला- चुटकीभर
- जीरा- 1 चम्मच
- तेल- 3 चम्मच
विधि-
1. शिमला मिर्च को अच्छी तरह से धो कर उसके बीच में उप्पर की ओर छेद कर दें।
2. फिर उसके अंदर के बीजों को स्कूपर की मदद से निकाल लें।
3. शिमला मिर्च के चारों ओर तेल और हल्का नमक लगाएं।

4. अब पैन में थोड़ा सा तेल डालें और उसमें शिमला मिर्च को गोल्डन ब्राउन फ्राई कर लें। फिर इसे किनारे निकाल कर रख दें।
5. अब उसी पैन में 2 चम्म तेल और डालें, जीरा डालें।
6. फिर कटी प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन भून लें।
7. इसके बाद पैन में अदरक लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पावड, जीरा पावडर, धनिया पावडर और चाट मसाला डाल कर 5 मिनट धीमी आंच पर फ्राई कीजिये।
8. अब इसके बाद पनीर मसल कर डालें। साथ में नमक डालकर चलाएं।

9. फिर गरम मसाला पावडर डाल कर इसे पूरी तरह से पकाएं।
10. जब आपका मिश्रण तैयार हो जाए तब आंच बंद कर दें और उसे ठंडा होने के लिये रख दें।
11. अब इसे शिमला मिर्च में भरें और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
