Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
राजस्थानी पापड़ की सब्जी
Veg
oi-Staff
राजस्थानी खाने की बात ही कुछ अलग होती है। अगर आपको भी राजस्थानी खाना पसंद है तो और घर पर कुछ पकाना चाहती हैं, तो पापड़ की सब्जी बनाइये। जी हां, आप सही समझी, हम पापड़ की सब्जी की ही बात कर रहे हैं।
पापड़ की सब्जी को झट से बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिये आपको पापड़ सेंकने होंगे या फिर फ्राई करने होंगे। जिस दिन आपको लगे कि आपके फ्रिज में सब्जियां खतम हो चुकी हैं, उस दिन पापड़ की सब्जी बनाई जा सकती है।
पापड़ की सब्जी में ज्यादा कुछ नहीं पड़ता, बस एक दही डालने का ख्याल रखना होगा। तो आइये अब देखते हैं पापड़ की सब्जी बनाने की विधि।

कितने- 4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- ½ कप प्लेन बूंदी
- ½ चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 3 लाल मिर्च, साबुत
- 1 चम्मच धनिया पावडर
- 1 चम्मच बसन
- 1 चम्मच गरम मसाला पावडर
- 3 चम्मच तेल
- 2 पापड़, बडे़ साइज के
- ¼ चम्मच हल्दी पावडर
- 1 चुटकी हींग
- ¼ चम्मच जीरा साबुत
- 1 कप खट्टी दही
- धनिया पत्ती (गार्निश करने के लिये)
विधि -
- सबसे पहले पापड़ को रोस्ट कर के मध्यम साइज में तोड़ कर कटोरे में रख लीजिये।
- आप चाहें तो पापड़ को कढ़ाई में तल भी सकते हैं।
- फिर एक दूसरा कटोरा लें और उसमें दही, बेसन, बेसन और 1 कप पानी डाल कर अच्छी तरह से फेटें।
- एक पैन लें, उसमें पानी गरम करें। फिर उसमें पापड़ और बूंदी डाल कर 2-3 मिनट के बाद छान कर किनारे रख दें।
- एक दूसरा पैन लें, उसमें तेल गरम करें। फिर उसमें जीरा डालें।
- फिर हींग और साबुत लाल मिर्च को तोड़ कर डालें।
- इसके बाद लाल मिर्च पावडर और दही वाला घोल डाल कर चलाएं।
- जब यह ग्रेवी उबलने लगे तब उसमें पापड़ और बूंदी मिक्स कर दें और फिर 2-3 मिनट पकाने दें।
- आखिर में इसे कटी हुई हरी धनिया से गार्निश करें और गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary
Papad Ki Subzi
Story first published: Tuesday, May 24, 2016, 15:04 [IST]
Other articles published on May 24, 2016



Click it and Unblock the Notifications
