Latest Updates
-
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम -
क्या 1876 जैसी तबाही फिर होगी? 150 साल बाद लौट सकता है विनाशकारी अल नीनो! सूखा और अकाल का खतरा -
बरसात में भूलकर भी न खाएं ये 10 सब्जियां, वरना शरीर बन सकता है बीमारियों का घर -
अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कौन-सा तरीका है सबसे सुरक्षित? एक्सपर्ट से जानें पूरी जानकारी -
World Population Day 2026 Quotes: 'आबादी पर लगाम, तरक्की को सलाम', इन कोट्स व स्लोगन से फैलाएं जागरूकता -
अमिताभ बच्चन बने पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर, शुरू हुआ भारत का सबसे बड़ा इंश्योरेंस जागरुकता अभियान -
बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी ये दवाएं, अल्कोहल की मात्रा को लेकर सरकार ने लागू किया कड़ा नियम -
World Population Day 2026: 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है जनसंख्या दिवस? जानिए इतिहास-महत्व और थीम
लंच बॉक्स के लिये काली मिर्च पोहा
Veg
oi-Staff
ब्रेकफास्ट में या फिर शाम के नाश्ते में अक्सर पोहा खाया जाता है। पोहा ना केवल टेस्टी होता है बल्कि स्वास्थ्य के लिये भी अच्छा माना जाता है। उत्तर भारत में पोहा बनाने की विधि अगल है लेकिन आज हम आपको कुछ अलग विधि से पोहा बनाने की रेसिपी बताएंगे। पोहे को काली मिर्च के साथ बनाइये और फिर देखिये इसका स्वाद कितना अलग सा लगता है।
MUST READ: पोहा खाने के स्वास्थ्य लाभ
काली मिर्च पोहा थोड़ा तीखा होता है इसलिये अगर आप चाहें तो मिर्च की मात्रा थोड़ी घटा सकती हैं। पोहे को आप बच्चों के लंच बॉक्स में भी रख सकती हैं। आइये जानते हैं काली मिर्च पोहा बनाने की विधि।

Image Courtesy: sharmispassions
कितने- 2
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- पोहा- 3/4 कप
- साबुत काली मिर्च- 1 चम्मच
- काजू- 5
- घिसा नारियल- 2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
छौंकने के लिये-
- तेल- 2 चम्मच
- घी- 1 चम्मच
- राई- 1/2 चम्मच
- उरद दाल- 1/2 चम्मच
- कडी पत्ती- छोटा गुच्छा
- लाल मिर्च- 2
विधि-
- साबुत काली मिर्च के दानों को पैन में रोस्ट करें, फिर पीस कर पावडर बना लें।
- पोहे को धो लें और किनारे रख दें।
- काजू को हल्के घी में गोल्डन ब्राउन कर के किनारे रखें।
- अब पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें, उसमें छौंकने वाली सभी सामग्रियों को एक एक कर के डालें।
- उसके बाद काली मिर्च पावडर और नमक डाल कर चलाएं।
- फिर धुले हुए पोहे को डालें और मिक्स करें।
- अब घिसा नारियल डाल कर हल्का सा चला कर ऊपर से काजू डालें और गरम गरम सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications