Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
स्वाद से भरा प्लेन डोसा
नाश्ते में अगर आपने डोसा खाया है तो आप पूरे दिन तरोताजा और पेट भरा हुआ महसूस करेंगे। प्लेन डोसा इतना हल्का होता है कि इसको खाने के बाद किसी तरह की कोई परेशानी महसूस नहीं होती। साथ ही यह बहुत ही पौष्टिक डिश है, जिसमें उरद दाल का मिश्रण होता है। प्लेन डोसा और नारियल की चटनी खा कर मानों जन्नत सा एहसास हो जाता है। चलिये देखते हैं प्लेन डोसा बनाने की एक दम सरल विधि।

सामग्री-
3 कप चावल, 1 कप उरद की दाल, 1 चम्मच नमक, 1 चम्मच मेथी दाना, तेल।
विधि-
सबसे पहले चावल, दाल और मेथी को 6 घंटो के लिये भिगो दें। उसके बाद उसे हल्का पानी डाल कर पीस लें, फिर उसमें नमक मिलाएं और उसे 12 घंटों के लिये छोड़ दें जिससे उसमें खमीर उठ जाए। अब एक नॉन स्टिक तवा गरम करें और उसपर एक चम्मच डोसे का घोल डालें और अच्छे से गोलाई में पूरे पैन पर फैला दें। डोसे को दूसरी ओर भी तेल लगा कर सेंक लें। आपका प्लेन डोसा तैयार हो चुका है। अब दूसरे डोसे को बनाने के पहले, तवे पर पानी छिड़क कर उस पर साफ कपड़ा चलाएं और दूसरा डोसा बनाएं। गरम डोसे को गरम सांभर और चटनी के साथ परोसे।



Click it and Unblock the Notifications
