Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
प्रोटीन से भरी तूअर दाल राइस रेसिपी
Veg
oi-Staff
खाना हमेशा ऐसा खाना चाहिये जिसको खाने से शरीर को ताकत मिले। इसलिये आज हम अपको प्रोटीन युक्त तूअर दाल राइस बनाना सिखा रहे हैं जिसे खाने से ना केवल आपको स्वाद मिलेगा बल्कि आपको प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में मिलेगा। लंच के समय अगर चावल खाया जाए तो पेट लंबे समय तक भरा रहता है इसलिये आप इस टेस्टी रेसिपी को ट्राई कर सकती हैं।
तूअर की दाल में फॉलिक एसिड होता है जो कि महिलाओं के लिये एक जरुरी मिनरल है। साथ ही इसमें ढेर सारा फाइबर भी होता है जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है।

कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 13 मिनट
सामग्री-
- चावल- 1 कप
- तूअर दाल- 1/2 कप
- जीरा- 1 चम्मच
- राई- 1 चम्मच
- हल्दी- 1/2 चम्मच
- कडी पत्ती- मुठ्ठीभर
- हींग- चुटकीभर
- नमक- स्वादअनुसार
- प्याज- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 2
- टमाटर- 1 कटा हुआ
- तेल- 1 चम्मच
- पानी- 1-1/2 कप
विधि-
- एक कुकर में तेल डाल कर गरम करें, फिर उसमें जीरा और राई डालें।
- कुछ ही देर में कटी प्याज, कटी हरी मिर्च, कडी पत्ती और कटे टमाटर डाल कर चलाएं।
- जब प्याज गोल्डन ब्राउन होने लगे तब उसमें हल्दी पावडर, हींग और नमक डालें।
- उसके बाद इसमें चावल और तूअर दाल डाल कर कुछ मिनट तक फ्राई करें।
- ऊपर से पानी डाल कर ढक्कन लगा दें। फिर इसे 2 सीटी आने तक प्रेशर कुक करें और बाद में आंच बंद कर दें
Comments
English summary
Protein Rich Toor Dal Rice Recip
Story first published: Saturday, February 21, 2015, 11:53 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2015



Click it and Unblock the Notifications
