Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
बिना लहसुन प्याज के बनाएं पुदीना राइस
Veg
oi-Staff
पुदीना राइस को मिंट राइस भी कहते हैं। पुदीना राइस को आप लंच के समय बना सकती हैं। इसे बनाने के लिये लहसुन और प्याज की आवश्यकता नहीं पड़ती। अगर आप जैन हैं तो आपको यह काफी पसंद आएगा। इसमें ढेर सारे मसाले डाले जाते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा निखर जाता है। पुदीना राइस में मटर और आलू डाला जाता है, जिससे इसमें कलर भी आए और स्वाद भी बेहतरीन बनें।

सामग्री-
- 1 कप चावल
- 1 आलू, उबला
- 1/2 कप उबली मटर
- 1 कप पुदीना पत्ती
- 6-8 हरी मिर्च
- 1 चम्मच अदरक
- 1 टी स्पून धनिया पत्ती
- 1/2 चम्मच राई
- 1 चम्मच जीरा
- 1/2 टीस्पून चना दाल
- 1/2 टीस्पून उरद दाल
- 1 टीस्पून काजू
- 1 चम्मच नींबू रस
- नमक
- 2-3 चम्मच तेल
विधि-
- सबसे पहले चावल पका लें और उसे प्लेट पर फैला लें। उसके बाद पुदीने की पत्तियों, अदरक और हरी मिर्च को पीस कर पेस्ट बना लें।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें राई, जीरा, चना दाल, उरद दाल, काजू डाल कर चलाएं।
- फिर पुदीने का पेस्ट डाल कर 10 मिनट पकाएं।
- उसके बाद उबले आलू को काट कर डालें। साथ ही मटर और नमक डालें।
- कुछ देर के बाद चावल, नींबू रस डाल कर मिक्स करें।
- अब इसे गरमा गरम रायता और पापड़ के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Pudina rice recipe without garlic and onion
Story first published: Tuesday, December 30, 2014, 11:39 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2014



Click it and Unblock the Notifications
