Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गरमा गरम चावल के साथ खाएं पंजाबी कढ़ी
पंजाबी खाने की बात ही कुछ खास होती है, इसे जो एक बार खा ले वह इस खाने का कभी स्वाद नहीं भूलेगा। अगर आपको गरमा गरम चावल के साथ पंजाबी कढ़ी खाने को मिल जाए तो आप क्या कहेगें। आपको तो मजा ही आ जाएगा क्योंकि यह आम घर में बनाई जाने वाली कढ़ी से बिल्कुल अलग होती है। पंजाबी डिश को बनाना कोई कठिन काम नहीं है, बस मसालों का मेल सही हो तो खाना बहुत स्वादिष्ट बनता है।
पंजाबी लोग काफी चटकीला और मसालेदार खाना खाते हैं मगर आज जो पंजाबी कढ़ी हम आपको बताने जा रहे हैं, उसमें बिल्कुल भी मसाला नहीं है। बिन मसालों की यह कढ़ी स्वाद में काफी लाजवाब है। इसमें जो पकौड़े डाले जाएंगे वह स्वाद में अलग लगेगे क्योंकि उसमें प्याज, आलू , मिर्च और अदरक का स्वाद आएगा। तो आइये देर किस बात की, बनाते हैं यह स्वादिष्ट पंजाबी कढ़ी।

पकौड़ा बनाने की सामग्री-
1 कप बेसन
1/4 कप कटा प्याज
1/4 कप कटा आलू
1 चम्मच अजवाइन
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच कटी अदरक
1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर
तेल
नमक
कढ़ी बनाने की सामग्री-
1/4 कप बेसन
1 कप दही
2 साबुत सूखी लाल मिर्च
1 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चुटकी हींग
1 चम्मच मेथी
1 चम्मच तेल
नमक स्वादअनुसार
विधि-
- पकौड़ा बनाने की सामग्री को साथ में मिलाइये और उसमें आधा कप पानी डाल कर घोल तैयार कीजिये।
- अब कढाई में तेल गरम करें और पकौड़ा तैयार करें। पकौड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक तले।
- एक किनारे दही को बेसन के साथ फेंट लें। फिर उसमें हल्दी, नमक और 3 कप पानी मिलाएं।
- अब कढाई में तेल गरम कर के, उसमें मेथी और सूखी लाल मिर्च डाल कर तल लें। अब फेटी हुई दही और बेसन के घोल को साथ में डाल कर उबाल लें। आंच को धीमा कर दें और कढी को 15 मिनट तक पकने दें।
- अब घोल में लाल मिर्च पाउडर और कढी पकौडे़ डाल कर धीमी आंच पर थोड़ी देर के लिये पकाएं।
- अब आपकी पंजाबी कढी तैयार है, इसे गरमा गरम चावल के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
