Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टेस्टी और पौष्टिक चुकंदर और नारियल की सब्जी
बहुत से लोग चुकंदर के नाम पर अपनी नाक-भौं सिकोड़ने लगते हैं। खास कर बच्चे तो इसके नाम से इतना चिढ़ते हैं कि ना पूछिये, मगर यह स्वास्थ्य के लिये इतनी ज्यादा फायदेमंद होती है कि जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। इसलिये आज हम आपको चुकंदर और नारियल की सब्जी बनाना सिखाएंगे जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। चुकंदर और नारियल की सब्जी खाने में भी टेस्टी है और बनाने में भी आसान है। यह एक साइड डिश है जो कि साउथ इंडिया में बडे़ ही चाव से खाई जाती है। तो चिलिये जानते हैं चुकंदर और नारियल की सब्जी बनाने की विधि-
कितने- 2
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट

सामग्री-
चुकंदर- 3
प्याज- 2
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
नारियल- 1/2 घिसा हुआ
सूखी लाल मिर्च- 2
राई- 1/2 चम्मच
कडी पत्ते- 1 डंठल
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1 चम्मच
MUST CLICK: चुकंदर का हलवा बनाने कि विधि
विधि-
- कुकर में चुकंदर को पानी और हल्के से नमक के साथ 2 सीटी आने तक पकाइये।
- एक बार प्रेशर रिलीज हो जाने के बाद उबले हुए चुकंदर को निकाल कर किनारे रखें।
- फ्राइंग पैन में तेल गरम करें, उसमें कडी पत्ते, सूखी लाल मिर्च और राई डालें।
- अब मध्यम आंच पर कटी हुई प्याज डाल कर भूनें।
- उसके बाद उसके उबली हुइ चुकंदर को मिक्स करें और कुछ मिनट पकाने के बाद उसमें घिसा हुआ नारियल डालें, हल्का सा पकाएं और आंच बंद कर दें।
- आपकी चुकंदर की सब्जी तैयार है, इसे हरी धनिया से गार्निश करें और रोटी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
