Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
सेहत से भरा रागी चीज डोसा
रागी का आटा स्वास्थ्य के लिये बहुत अच्छा माना जाता है। दिन के समय रागी का बना हुआ नाश्ता जैसे की रागी चीज डोसा खाने से पेट भी भरा रहता है और सेहत भी बरकरार रहती है। काम करने वाली महिलाओं को नाश्ता बनाने में आसानी हो इसलिये हम उन्हें आज रागी चीज डोसा बनाना सिखाएंगे।
वे जो मधुमेह से पीडि़त हैं उन्हें यह डोसा तो जरुर ही खाना चाहिये। इस रागी चीज डोसे को बनाने में आपके केवल 10 मिनट खर्च होगें। रागी में बहुत सारा रेशा होता है और वह खराब कोलेस्ट्रॉल से लड़ने में सहायक भी होता है। आइये जानते हैं रागी चीज डोसा बनाने कि विधि-
कितने लोगों के लिये- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
रागी आटा- 1 कप
रवा- 1 कप
चावल आटा- 1/2 कप
मैदा- 1/2 कप
मठ्ठा- 1 कप
पानी
नमक- स्वादअनुसार
हरी मिर्च- 2
जीरा- 1 चम्मच
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
कडी पत्ता- 1 गुच्छा
तेल- 2 चम्मच
सामग्री-
- एक कटोरे में सारी सामग्रियों को मिला लीजिये।
- इसमें एक कप पानी मिलाइये और मध्यम घोल का मिश्रण तैयार कीजिये।
- अब फ्लैट पैन या तवा लीजिये और गैस पर गरम कीजिये।
- जब तवा गरम हो जाए तब उस पर डोसे वाला घोल डाल कर कटोरी से गोल गोल फैला दीजिये।
- उसके ऊपर से तेल की कुछ बूंदे छिड़किये और किनारे भी तेल लगाइये।
- आंच को मध्यम पर रखिये और 3 मिनट तक पकाइये।
- उसके बाद जब डोसा पक जाए तब किनारे से निकाल कर प्लेट में रखिये।
- अब डोसे पर घिसी हुई चीज डाल कर सर्व कीजिये और डोसे का क्रीमी फ्लेवर का स्वाद चखिये।



Click it and Unblock the Notifications

