Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
इस नवरात्र में बनाएं राजगिरा की टेस्टी पूड़ी
नवरात्र में व्रत रखने के बाद जब तेजी की भूख लगे तब आप कुछ ऐसे बना कर खाइये जिसमें ढेर सारा पोषण भी हो और उसे खाने के बाद पेट भी भर जाए।
ऐसे में आप चाहें तो राजगिरा की पूड़ी बना सकती हैं और उसे कद्दू की सब्जी, व्रत वाले आलू या फिर व्रत की कढ़ी के साथ सर्व कर सकती हैं।
Pick Best Meals & Go for Holidays/Adventures all Start from Rs.399 Only
राजगिरा के आटे से आप पूड़ी, पराठे, पकौड़े या रोटी भी बना सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान है। इसको बनाने के लिये उबला हुआ आलू भी चाहिये जिससे आराम से पूड़ी के आटे को बांधा जा सके।
एक बात का जरुर ध्यान रखें... वो है आटे में पानी मिलाने का।इसमें ज्यादा पानी ना मिलाएं नहीं तो आटा गीला हो जाएगा और इसे बनाना कठिन हो जाएगा। अब आइये जानते हैं राजगिरा की पूड़ी बनाने की विधि।

कितने- 2-3 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 25 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
- 2 कप राजगिरा का आटा
- 1 बड़ा आलू
- सेंधा नमक-जरुरत अनुसार
- पानी- जरुरत अनुसार
- थोड़ा सा राजगिरा का आटा अलग से
विधि -
- आलू उबाल कर ठंडा कर लें। फिर उसे छील कर मसल लें।
- फिर उसमें राजगिरा का आटा और नमक मिलाएं। उसके बाद इसमें हल्का सा पानी मिलाएं।
- अब इसे गूथ लें। आटा गीला नहीं होना चाहिये और अगर यह गीला है तो उसमें थोड़ा सा सूखा आटा मिला लें।
- अब इसे 15 मिनट के लिये किसी कपड़े से ढंक कर किनारे रख दें।
- अब आटे से लोइयां तोड़ कर उसकी पूड़ी बनाएं और गरम तेल में तल लें।
- पूड़ी को तेल से निकाल कर एक पेपर नैप्किन पर रखें, जिससे उसका तेल निकल जाए।
- अब आप इस राजगिरा की पूड़ी को आलू की सब्जी के साथ सर्व कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications