Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
नवरात्रि के लिये राजगिरा का पराठा
Veg
oi-Staff
नवरात्रि के दिनों में व्रत रखने वालों के लिये आज हम राजगिरा आटे का पराठा बनाना सिखाएंगे। वैसे तो राजगिरा का प्रयोग रोजमर्रा के दिनों में नहीं किया जाता लेकिन व्रत के दिनों में इसका काफी महत्व है।
READ: नवरात्र में रहें उपवास, खांए कुछ खास
पराठा बनाते वक्त इसे बेलना थोड़ा मुश्किल होता है। आप इसमें गरम पानी डाल कर आटा गूथ सकती हैं, इससे यह बेलने में आसान हो जाएगा। हमने राजगिरा पराठे में थोड़ा आलू भी मिलाया है क्योंकि काफी लोगों को यह पसंद है। अब आइये जानते हैं कि नवरात्रि के दिनों में राजगिरा पराठा कैसे बनाया जाता है।

कितने- 2-3
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- ¾ कप राजगिरा आटा
- 2 छोटे आलू, उबले और मसले हुए
- ½ चम्मच जीरा पावडर
- 1 या 2 हरी मिर्च, कटी हुई
- सेंधा नमक- स्वादअनुसार
- घी या तेल
विधि -
- सबसे पहले हम पराठे के लिये आटा तैयार करेंगे।
- एक कटोरे में आलू उबाल कर मसल लें। फिर उसमें राजगिरा आटा, हरी मिर्च, जीरा पावडर, सेंधा नमक मिक्स करें।
- अगर आप चाहें तो इसमें घिसी अदरक और हरी धनिया की पत्ती भी मिक्स कर सकती हैं।
- आटे को मुलायम बनाने के लिये उसमें थोड़ा सा पानी भी मिक्स करें, पर थोड़ा ध्यान से।
- अब इस आटे से छोटे साइज के पराठे बनाना शुरु करें।
- पराठे बनाते वक्त आप राजगिरा के आटे का परथन भी प्रयोग कर सकती हैं।
- अब पराठे को तवे पर घी या तेल लगा कर दोनों ओर सेंके।
- जब पराठा तैयार हो जाए तब उसे दही या किसी सब्जी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
rajgira paratha recipe
Story first published: Saturday, October 17, 2015, 13:49 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2015
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











