Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
राजमा मखानी: पंजाबी डिश
पंजाब की हर डिश में बडा़ ही स्वाद होता है। इसलिये आपको भी एक पंजाबी डिश तो जरुर ही ट्राई करनी चाहिये। आइये आज बनाते हैं राजमा मखानी, जिसमें तूअर दाल, दूध और मलाई डाली जाती है। राजमा मखानी खाने में बडी़ ही स्वादिष्ट लगती है और इसे पकाने के लिये भी किसी विषेश समग्री की आवश्यकता नहीं पड़ती। तो आइये देर किस बात की बनाते हैं यह पंजाबी डिश, राजमा मखानी-
लोंगो के लिये- 6
पकाने का समय - 40 मिनट

सामग्री-
राजमा- 1 कप रातभर भिगोया हुआ
तूअर दाल- 2/3 कप घंटो भिगोया हुआ
बटर- 50 ग्राम
तेज पत्ता- 1
प्याज- 2 स्लाइस में कटा
हरी मिर्च- 3 बीच से कटी
अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
टमाटर- 1 कटा
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
दूध- 1 कप
ताजी मलाई- 1 चम्मच
विधि-
एक प्रेशर कुकर में तूअर दाल और राजमा अलग-अलग पका लें। तूअर दाल 2 सीटी में पक जाएगी और राजमा कम से कम 3-4 सीटी जरूर लेगा। इसके बाद तूअर दाल का पानी निथार कर उसे चम्मच की सहायता से पीस लीजिये। एक गहर पैन लें और उसमें बटर को पिघलाएं जब वह गरम हो जाए तब उसमें तेज पत्ता और बीच से कटी हुई हरी मिर्च डालें। अब पैन में कटी प्याज भूने, उसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डाल कर 2-3 मिनट तक और भूने। अब पैन में कटे टमाटर और नमक एक साथ डालें, जिससे टमाटर तुरंत गल जाए। उसके बाद लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और गरम मसाला पाउडर डाल कर हल्की आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं1 इसके बाद राजमा और दाल डाल कर साथ में 1 कप पानी भी डाल दें। अब मिश्रण को पांच मिनट तक पकाएं, इस ग्रेवी को खूब गाढा हो जाने दें। इसके बाद दूध डाल कर ज़रा देर पकने दें। दूध डालने से राजमा का स्वाद बहुत अच्छा लगने लगेगा। इसके बाद गैस बंद कर दें और फिर राजमा मखानी के ऊपर फ्रेश क्रीम डालें और कटी हुई हरी धनिया से सजा कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
