Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
रमज़ान स्पेशल: हैदराबादी सोया हलीम रेसिपी
Beauty
oi-Staff
रमज़ान के मुबारक महीने में जहां लोग रोज़ा रखते हैं, वहीं इन दिनों लजीज व्यंजनों की भी भरमार देखने को मिलती है। इन्हीं दिनों में हलीम जो चिकन या मटन की एक पॉपुलर डिश है, वह भी बडे़ शौक से खाई और खिलाई जाती है।
अगर आपको चिकन या मटन से तैयार हलीम बेहद पसंद है तो, आपको सोया चंक्स से तैयार की हुई वेज हलीम भी काफी पसंद आएगी। हैदराबादी सोया हलीम एक जानी मानी डिश है जो कि भारत में काफी पॉपुलर है।
इस रमज़ान पर दोस्तों और परिवारजनों के लिये हैदराबादी सोया हलीम बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। रेसिपी की विधि जानने के लिये जरुर पढ़ें हमारा ये आर्टिकल।
READ MORE: स्वाद में बेमिसाल दिल्ली का तवा मटन
कितने- 4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट
सामग्री-
- लहसुन - 8-10 कलियां
- अदरक- 30 ग्राम
- हरी मिर्च- 3
- जैतून तेल- 3 चम्मच
- प्याज- 250 ग्राम
- लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- दालचीनी- 1
- लौंग- 2-3
- साबुत काली मिर्च- 6
- हरी इलायची- 3
- जीरा- 3 चम्मच
- तेज पत्ता- 3
- सोया चंक्स- 1 कप दरदरा पिसा हुआ
- हरा चना - 3 छोटा चम्मच
- लाल मसूर - 3 चम्मच
- काला चना - 3 चम्मच
- दलिया- 50 ग्राम
- वेजिटेबल स्टॉक- 200 ग्राम
- जीरा पावडर- 1 चम्मच
- धनिया पावडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला- 1 चम्मच
- हल्दी पावडर- 1/3 चम्मच
- धनिया और पुदीना पत्ती- थोड़ी सी, चॉप की हुई
विधि -
- मिक्सी में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को एक साथ पीस लें।
- एक बरतन में ऑलिव ऑइल गरम करें, फिर उसमें कटी प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन भून ले।
- फिर इनमें से आधी प्याज को किसी प्लेट में निकाल कर किनारे रख दें और बाकी की बची हुई भुनी प्याज को पैन में ही रहने दें।
- अब पैन में मिर्च पावडर और बाकी का पिसा मसाला डाल कर चलाएं।
- ऊपर से दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, इलायची, जीरा और तेज पत्ता डाल कर खूब अच्छे से चलाएं। आंच को मध्यम पर ही रखें।
- जब मसाले पक जाएं तब, उसमें पिसा सोया डाल कर 5 मिनट पकाएं और लगातार चलाती रहें।
- अब एक प्रेशर कुकर में हरा, काला चना और दाल को एक साथ 10 मिनट के लिये पका लें और बचा हुआ पानी छान लें।
- अब पैन में दलिया, दाल तथा वेजिटेबल स्टॉक को एक साथ मिक्स करें।
- ऊप से जीरा, धनिया और हल्दी पावडर को गरम मसाले के साथ डालें।
- ऊपर से नमम छिड़के और कुछ हरी धनिया भी।
- इसे तब तक पकाएं जब तक कि दाल और दलिया का मुलायम पेस्ट ना बन जाए।
- उसके बाद गैस बंद करें और इसे ताजी कटी हरी धनिया और पुदीने की पत्तियों से गार्निश कर के सर्व करें।
Comments
Read more about: ramzan indian vegetarian recipes south indian dish veg recipe रमजान साउथ इंडियन डिश वेज रेसिपी
English summary



Click it and Unblock the Notifications