Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नाश्ते में खाइये टेस्टी रवा इडली
जैसा की आप सब जानती होंगी की इडली, साउड इंडिया की सबसे आम और पसंदीदा डिश है। लेकिन रवा इडली उससे भी अच्छी होती है क्योंकि यह आम इडली की तरह फीकी नहीं होती है। इसमें तड़का लगा कर छौका जाता है, जिससे यह स्वाद में बहुत ही बढि़यां लगती है। आप रवा इडली को सुबह के नाश्ते में या बच्चों के लंच बॉक्स में दे सकती हैं। यह हल्की होती है और इससे पेट भी भर जाता है। तो चलिये देर किस बात की बनाते हैं, रवा इडली।

सामग्री-
2 कप रवा/सूजी, 1 कप कट्टी दही, 1 चम्मच राई, 1 चम्मच नमक, 10-12 कडी पत्ता, 1 चम्मच मीठा सोडा, 1 चम्मच तेल।
विधि-
सूजी में नमक, दही और पानी मिला कर एक गाढा घोल तैयार कर लें। घोल को एक घंटे के लिये ढंक कर रख दें। अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें राई डाल कर उसे पकने दें। फिर उसमें चीनी और मीठा सोडा डालें। इस मिक्सचर को इडली वाले घोल में डाल दें। अब इडली बनाने का बर्तन लें और उसमें हल्का तेल लगा दें और उसमें इडली के घोल को डाल दें। अब एक प्रेशर कुकर लें और उसमें दो ग्लास पानी डाल कर उसमें इडली वाला बर्तन डाल कर 10 मिनट तक तेज आंच पर पकाएं और उसके बाद कुकर को फ्लेम से हटा लें। कुकर की सीटी बज जाने दें। इसके बाद कुकर को खोले और दो मिनट के बाद इडली वाला बर्तन बाहर निकाल लें। इस काम को करने में बिल्कुल भी जल्दबाजी न करें और अपने हाथों का ख्याल रखें, वरना भाप से हाथ जल सकते हैं। अब आपकी इडली तैयार हो चुकी है, इसको गरमा-गरम नारियल चटनी और सांभर के साथ परोसें।



Click it and Unblock the Notifications
