Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
टेस्टी रवा खिचड़ी
Veg
oi-Staff
जब बात टेस्टी खाने की आती है तब कुछ अच्छा और जायकेदार खाने का मन होता है। टेस्टी खाने का यह मतलब नहीं है कि इसे बानने में आपका समय लगेगा ब्लकि टेस्टी खाना तो कम समय में भी बनाया जा सकता है। आज हम आपको टेस्टी रवा खिचड़ी बनाना सिखाएंगे जो कि खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है। इसमें बहुत सारी सब्जियां पड़ी होती हैं जिससे यह टेस्टी के साथ साथ हेल्दी भी बन जाती है। रवा खिचड़ी को बनाने से पहले रवा को भून लिया जाता है। तो चलिये देखते हैं कि कैसे बनाते हैं रवा खिचड़ी।
कितने लोगो के लिये- 3
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट

सामग्री -
- सफेद रवा- 2 कप
- प्याज- 1
- अदरक- 1
- हरी मिर्च- 2
- लहसुन- 2
- गाजर- 1
- टमाटर- 1
- मटर- 1/2 कप
- कडी पत्ता- 5
- दालचीनी- 1
- धनिया पत्ती- 1 डंठल
- लौंग- 2
- इलायची- 2
- काजू- 25 ग्राम
- घी- 4 चम्मच
- राई- 1/2 चम्मच
- हल्दी- चुटकीभर
- तेल- 3 चम्मच
- पानी- 5 कप
- नमक
विधि-
- पैन में घी गरम करें, फिर उसमें काजू को भूरा होने तक फ्राई करें और फिर किनारे रख लें।
- उसी पैन में दूसरा चम्मच घी डालें, गरम करें, फिर उसमें रवा डाल कर मध्यम आंच पर तब तक भूनें जब तक कि उसकी महक उसमें से उड़ ना जाए। फिर इसे किनारे रख दें।
- पैन में फिर से घी डालें, गरम करें, राई डालें और फ्राई करें।
- इसके बाद लौंग, दालचीनी, इलायची डाल कर फ्राई करे।
- पैन में कटी प्याज, हरी मिर्च, कडी पत्ते डाल कर मध्यम आंच पर फ्राई करें।
- मिश्रण में अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल कर मिलाएं।
- जब सारी सामग्रियां घी में अच्छे से फ्राई हो जाएं तब उसमें कटी गाजर, हरी मटर, टमाटर डाल कर फ्राई करें।
- ऊपर के मिश्रण में 5 कप पानी डालें। उसके बाद स्वादअनुसार नमक और थोड़ी सी हल्दी डालें।
- जब पानी उबलने लगे तब आंच को धीमा करें और धीरे से उसमें रवा डालें।
- रवा डालते समय सामग्री को लगातार चलाएं।
- इसको हल्की आंच पर पकने दें, जब रवा सारा पानी सोख ले तब उसमें 2 चम्मच घी डाल कर मिक्स कर दें।
- आंच बंद करें और पैन में काजू तथा कटी हुई धनिया पत्ती छिड़के और सर्व करें।
Comments
English summary
Rava Kichadi Recipe
Story first published: Monday, October 21, 2013, 20:06 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2013



Click it and Unblock the Notifications