Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
रवा पोंगल
Veg
oi-Staff
रवा पोंगल साउथ की एक बड़ी जानी-मानी डिश है, जो कि नमकीन होती है। वैसे तो रवा पोंगल चावल से बनाया जाता है पर आज हम इसे रवा से बनाएंगे। रवा सुबह के नाश्ते के लिये अच्छा माना जाता है इसीलिये साउथ के लोग पोंगल को सुबह ही खाना पसंद करते हैं। वैसे आपकी जानकारी के लिये बता दें कि पोंगल कई प्रकार का होता है जैसे, स्वीट पोंगल, खारा पोंगल आदि।
रवा पोंगल बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। रवा पोंगल में चावल नहीं होता इसलिये यह पेट भरने वाला तथा पौष्टिक होता है। यदि आप वेट लॉस के लिये कोशिष कर रहे हैं तो आप इसे बडे़ आराम से खा सकते हैं। आइये जानते हैं रवा पोंगल को बनाने की विधि।

सामग्री-
रवा- 1 कप
मूंग दाल- 1/2 कप
घी- 4 चम्मच
कडी पत्ता- 10
काजू- 8
अदरक- 1 इंच
हरी मिर्च- 2
साबुत काली मिर्च- 6
जीरा- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- प्रेशर कुकर में एक कप पानी के साथ मूंग दाल उबालिये। इसमें 2 सीटी आने दीजिये। अब एक पैन में 1 चम्मच घी गरम कीजिये, इसमें रवा डाल कर भूनिये। आंच हल्की होनी चाहिये। जब रवा भुन जाए तब इसे आंच से उतार दीजिये और ठंडा होने के लिये रख दीजिये।
- अब आंच पर दुबारा पैन चढाइये, उसमें 1 चम्मच घी डालिये, फिर जीरा और काली मिर्च के दाने डाल कर 2 मिनट के लिये भूनिये। इसे भी आंच से उतार लीजिये। जब यह ठंडा हो जाए तब इसे मिक्सी में पीस लीजिये और पाउडर बना लीजिये।
- इसके बाद एक पैन में 1 कप पानी उबालिये, जब यह उबल जाए तब इसमें पकी हुई मूंग दाल और भुना हुआ रवा डालिये। अब पैन में फिर से 1 चम्मच घी और स्वादअनुसार नमक डालिये और इसे बीच बीच में चलाती जाइये।
- इसके बाद पैन में पाउडर बनाया हुआ काली मिर्च और जीरा पाउडर डालिये तथा 7-8 मिनट तक के लिये पकाइये।
- अब एक छोटे से पैन में 1 चम्मच घी डाालिये, उसमें कडी पत्ता, काजू और हरी मिर्च डाल कर तड़का बनाइये। 1 मिनट के बाद इसे रवा पोंगल पर पलट दीजिये। तथा गरमा-गरम सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Rava Pongal Recipe | रवा पोंगल
Story first published: Wednesday, January 16, 2013, 10:52 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2013



Click it and Unblock the Notifications