Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
झट से बन जाए साउथ इंडियन कढी
Veg
oi-Staff
आप के घर पर कढ़ी जरुर बनाई जाती होगी। हो सकता है कि आपने पंजाबी, गुजराती और राजस्थानी कढ़ी खूब खाई हो , लेकिन क्या आप साउथ इंडियन कढी के बारे में जानते हैं? जी हां, दक्षिण भारत में भी कढी बनाई जाती है। बस फरक इतना है कि इसमें पकौड़े नहीं डाले जाते और इसमें नारियल भी पड़ता है। इससे इसका स्वाद काफी अच्छा हो जाता है। साउथ इंडियन कढी बनाने के लिये आपको दही की जगह पर छाछ का प्रयोग करना होगा। इस कढी को जैसे बनाएं वैसे ही खा कर खतम कर देना चाहिये क्योंकि इसे दुबारा गरम करने पर यह खराब हो जाती है। यह कढी बनाना काफी आसान है और झट से तैयार भी हो जाती है।
जायकेदार वेजिटेबल कढ़ी
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- 5 कप छाछ
- 6 चम्मच घिसा नारियल
- 1/2 चम्मच चना दाल
- 5 हरी मिर्च या लाल मिर्च
- 2 चम्मच जीरा
- 1/2 चम्मच हल्दी पावडर
- नमक- स्वादअनुसार
तड़के की सामग्री-
- 1 चम्मच नारियल तेल
- 1 चम्मच राई
- 5-6 कडी पत्ती
- 2 लाल मिर्च
विधि-
- एक मिक्सी में नारियल, चना दाल, हरी मिर्च, जीरा और थोड़ा पानी डाल कर मोटा पेस्ट तैयार कर लें।
- अब छाछ में थोड़ा नमक मिलाएं।
- कढाई गरम करें और उसमें छाल, हल्दी और तैयार पेस्ट डालें।
- इसे अच्छी तरह से चलाएं। इस बात का ख्याल रखें कि छाछ उबले नहीं।
- अब तड़का बनाने की तैयारी करें।
- एक पैन में तेल गरम करें। उसमें राई , लाल मिर्च और कडी पत्ती डाल कर गरम करें।
- अब इस तड़के को कढाई में डालें और छाछ में थोड़ा उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें।
Comments
English summary
Recipe: South Indian Kadhi
Story first published: Wednesday, November 19, 2014, 12:03 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2014



Click it and Unblock the Notifications