Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
घर पर बनाएँ स्वादिष्ट रशियन सलाद
सलाद बनाना बेहद आसान और काफी प्रसिद्ध है। इस बनाने के लिए आपको आधी उबली सब्जियों को क्रीम में डालना होगा। रशियन सलाद बनाने के लिए आपको पाइनएप्पल, फ्रेंच बीन्स, गाजर, आलू और हरे मटरों की आवश्यकता है।
सलाद बनाना बेहद आसान और काफी प्रसिद्ध है। इस बनाने के लिए आपको आधी उबली सब्जियों को क्रीम में डालना होगा। रशियन सलाद बनाने के लिए आपको पाइनएप्पल, फ्रेंच बीन्स, गाजर, आलू और हरे मटरों की आवश्यकता है।
कुछ लोग साधारण सलाद खाना पसंद नहीं करते हैं इसलिए यह सब्जियों का सेवन करने का अच्छा तरीका है। क्रीम और मेयोनीज़ का मिश्रण इसे और भी स्वादिष्ट बनाता है। इसे अगर ठंडा सर्व किया जाए तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
आप इसे खाने के साथ या स्नेक्स के रूप में खा सकते हैं। बच्चे भी इसे पसंद करेंगे। हम आपको बता रहे हैं घर पर रशियन सलाद बनाने का आसान तरीका।

सामग्री
2 और ½ कप फ्रेंच बीन्स, गाजर, हरे मटर और आलू (कटे और आधे उबले), ½ कप कैन्ड पाइनएप्पल (कटी हुई), ½ कप क्रीम, ½ कप मेयोनीज़, ½ टी स्पून चीनी, स्वादानुसार नमक और काली मिर्च।
कैसे बनाएँ?
एक बड़ा प्याला लें और इसमें फ्रेंच बीन्स, गाजर, हरे मटर और आलू और पाइनएप्पल दाल दें। इसमें मेयोनीज़, नमक, चीनी और काली मिर्च डालकर सही तरह मिला लें। फिर इसमें ताजी क्रीम डालकर फिर से मिला लें। इसके बाद इसे कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। आपकी रशियन सलाद तैयार है। इसे ठंडा ही परोसें।



Click it and Unblock the Notifications
