Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
संडे को बनाएं साग मशरूम और फैमिली को दें सरप्राइज़
Beauty
oi-Staff
संडे का दिन काफी खास होता है क्योंकि उस दिन सभी की छुट्टी होती है और सब रिलैक्स मूड में होते हैं। ऐसे में आप मन चाहा कुछ भी पका कर खा सकते हैं। इसलिये हमने सोंचा कि क्यूं ना हम आपको साग मशरूम की एक नई रेसिपी बनाना सिखाएं।
साग मशरूम को पालक के साग की ग्रेवी और मशरूम से बनाया जाता है। यदि आपको मशरूम खाना ज्यादा पसंद नहीं है तो, आप उसकी जगह पर या तो उबले आलू या फिर पनीर का भी प्रयोग कर सकते हैं। यह डिश काफी आसान है, तो वेट किस बात का, आइये देखते हैं साग मशरूम या पालक मशरूम करी कैसे बनाई जाती है।
कितने- 5-6 सदस्य
तैयारी में समय- 5- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- 15-20 बटल मशरूम, साफ, धुले हुए और बीच से कटे
- 1 बड़ा प्याज, बारीक कटा
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच धनिया पावडर
- ½ चम्मच गरम मसाला
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 1 चम्मच तेल
- नमक- स्वादअनुसार
पालक प्यूरी बनाने की सामग्री:
- 1 बड़ा पालक का गुच्छा, धुला और बारीक कटा
- 1 इंच अदरक, छिली हुई
- 1-2 हरी मिर्च
- 1 इंच दालचीनी
- 4 लौंग
- ¼ कप धनिया पत्ती, कटी हुई
बनाने की विधि -
- सबसे पहले हम पालक प्यूरी बनाएंगे, जिसके लिये हमें सभी सामग्रियों को एक साथ बिना पानी मिलाए मिक्सर में ग्राइंड करना होगा।
- फिर पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें। थोड़ी देर में कटे प्याज डालें।
- इसे तब तक पकाएं जब तक कि वह गोल्उन ब्राउन ना हो जाए।
- फिर इसमें बटन मशरूम मिला कर तब तक पकाएं, जब तक कि वह पानी ना छोड़ दें। इसके आपको 3 मिनट लग सकते हैं।
- उसके बाद इसमें पालक की प्यूरी मिला कर अच्छी तरह से पकाएं। फिर इसमें ½ कप पानी, गरम मसाला, धनिया पावडर और नमक मिला कर पकाएं।
- पैन को 7-10 मिनट तक ढंग दें और ग्रेव को पकाएं। अगर आपको लगता है कि ग्रेवी सूख गई है तो, उसमें थोड़ा सा पानी और मिक्स कर लें।
- आखिर में गैस बंद कर दें और नींबू का रस मिलाइएं।
- आपका साग मशरूम तैयार है, इसे गरमा गरम राइस के साथ सर्व करें।
Comments
Read more about: indian vegetarian recipes curry recipes veg recipe करी रेसिपी वेज रेसिपी मशरूम पालक
English summary



Click it and Unblock the Notifications