Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मी में प्यास बुझाए नींबू शिकंजी
Veg
oi-Staff
नींबू शिकंजी एक ऐसा पेय है जो हर किसी को पसंद है व इसके स्वाद का भान होते ही मुह में स्वतः ही पानी आ जाता है। गर्मी के दिनों में सड़कों पर शिकंजी के खूब सारे ठेले लगे रहते हैं और उस पर लोगों की भारी भीड़ न पूछिये। शिकंजी पीने से गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी नहीं हो पाती। आप इसे घर पर आराम से बना सकती हैं और घर पर बिना बुलाए महमानों को झट पट सर्व भी कर सकती हैं। आप इसे खूब सारा बना कर फ्रिज में रख सकती हैं और कभी भी पी और पिला सकती हैं।
नींबू शिकंजी में बहुत सारा विटामिन सी पाया जाता है इसलिये यह स्वास्थ्य के लिये भी बहुत अच्छा होता है। आइये जानते हैं नींबू शिकंजी बनाने की विधि को।

सामग्री-
नींबू- 1
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
सेंधा नमक या काला नमक- स्वादअनुसार
चीनी- जरुरत अनुसार
पुदीने की पत्ती- 4-5
आइस क्यूब- थोड़ी सी
विधि-
- नींबू को दो भागों में काटिये
- एक कटोरे में दो गिलास पानी लीजिये
- नींबू को उसमें निचोडिये और काला नमक, जीरा पाउडर और चीनी मिलाइये।
- इसे तब तक चलाइये जब तक कि सारी सामग्रियां घुल न जाएं।
- अब शिकंजी को गिलास में डालिये और फ्रिज में ठंडा होने के लिये रख दीजिये। फिर सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Shikanji – Indian lemonade | गर्मी में प्यास बुझाए नींबू शिकंजी
Story first published: Saturday, May 18, 2013, 13:05 [IST]
Other articles published on May 18, 2013



Click it and Unblock the Notifications
