Latest Updates
-
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक
सिंधी पुलाव रेसिपी
सिंधी पुलाव एक ऐसी टेस्टी राइस रेसिपी है जिसमें मिला हुआ प्याज अलग से ही स्वाद देता है। आप इसे रायते या अपनी मन पसंद दाल के साथ खा सकते हैं। सिंधी पुलाव को आप लंच में ऑफिस भी ले कर जा सकते हैं।
Veg
oi-Staff
सिंधी पुलाव एक ऐसी टेस्टी राइस रेसिपी है जिसमें मिला हुआ प्याज अलग से ही स्वाद देता है। आप इसे रायते या अपनी मन पसंद दाल के साथ खा सकते हैं। सिंधी पुलाव को आप लंच में ऑफिस भी ले कर जा सकते हैं।
Let's Welcome The CASH-FREE SHOPPING MONTH! Winter Wear Upto 60% cashback
प्याज को भूनते वक्त उसमें थोड़ा नमक जरुर डालें, इससे वह अच्छी तरह से पकेगा। तो आइये बिना देर किये हुए जानते हैं सिंधी पुलाव रेसिपी बनाने की विधि।

कितने- 3 लोंगो के लिये
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 40 मिनट
सामग्री-
- 2 कप बासमती चावल, धुला हुआ
- 3 बड़े प्याज, बारीक कटे
- 1 टमाटर, बारीक कटा
- 2-3 हरी मिर्च, बारीक कटी
- 1/4 चम्मच जीरा
- 2 तेज पत्ता
- 1 इंच दालचीनी
- 2 चम्मच तेल या घी
- नमक- स्वादअनुसार
विधि -
- एक कटोरे में साफ और धुला हुआ बासमती चावल लें। उसे पूरी तरह से ढंक कर 15 मिनट के लिये पानी डाल कर भिगोने के लिये रख दें। फिर पानी छान कर इसे किनारे रख दें।
- अब एक प्रेशर कुकर में तेल या घी गरम करें, उसमें कटी हुई प्याज, चुटकीभर नमक डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
- आंच को धीमा ही रहने दें नहीं तो प्याज बिना पके ही जल्दी भुन जाएंगे।
- जब प्याज हो जाएं, तब उसमें हरी मिर्च, जीरा, तेज पत्ता, दालचीनी और टमाटर डाल कर 2 मिनत तक सौते करें।
- जब टमाटर मुलायम हो जाए, तब उसमें चावल और स्वादअनुसार नमक मिलाएं। फिर इसे चलाएं और इसमें 3-1/2 कप पानी डाल कर कुकर को ढंक दें।
- फिर जब एक सीटी आ जाए तब आंच को धीमा कर दें और 3 मिनट तक रूके और फिर आंच को बंद कर दें।
- अब प्रेशर कुकर की सीटी आराम से निकलने दें और फिर उसे 10 मिनट के बाद खोलें।
- एक बार जब प्रेशर निकल जाए तब इसे आराम से प्लेट पर निकालें और सर्व करें।
Comments
English summary
Sindhi Pulao Recipe
Story first published: Saturday, December 3, 2016, 12:15 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2016



Click it and Unblock the Notifications
