Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
सिंधी साई भाजी नवरात्री रेसिपी
सिंधी साई भाजी एक ऐसी डिश है जो कि बिना प्याज और लहसुन के बनाई जाती है। यह साधारण सी और पौष्टिक दाल आने वाली नवरात्री में खाने के लिये बहुत ही अच्छी है। इस रेसिपी में हम हरी पत्तेदार साग का प्रयोग करेंगे और साथ में दाल भी मिलाएंगे। व्रत के दिन इस डिश को खाने से आपको पूरा पोषण भी मिलेगा और पेट भी भरा रहेगा। इसमें तीन तरह के साग पड़ते हैं, जैसे पालक, सोआ मेथी और मेथी। इस दाल में प्याज और लहसुन न डालने पर भी स्वाद में कोई विशेश बदलाव नहीं पड़ा है। तो आइये जानते हैं कि कैसे बानते हैं सिंधी साई भाजी रेसिपी।
कितने- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
पालक- 3 गुच्छे
मेथी पत्ती- 1/2 गुच्छा
सोआ मेथी- 1/2 गुच्छा
चना दाल- 1/2 कप
आलू- 3
बैंगन- 1
टमाटर- 2
तेल- 1 चम्मच
जीरा- 1
हरी मिर्च- 2
अदरक- 1
धनिया पाउडर- 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
पानी- 2 कप
विधि-
- सभी साग को धो कर चॉप कर के किनारे रख दें।
- प्रेशर कुकर में तेल गरम करें, जीरा डालें , अदरक और हरी मिर्च डाल कर फ्राई करे।
- अब आलू, बैंगन और कटे टमाटर डाल कर 5 मिनट फ्राई करें।
- फिर धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डाल कर मिक्स करें।
- उसके बाद कटी हुई साग और नमक डाल कर मिक्स करें।
- अब उसमें चना दाल और पानी मिलाएं और प्रेशर कुकर को बंद कर के 2 सीटी आने तक गलाएं।
- जब दाल पक जाए तब दाल को मथ लीजिये और दूसरे बर्तन में निकाल कर सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
