Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
टेस्टी रवा पोंगल
आपने चावल से बना पोंगल तो खाया होगा लेकिन आज हम आपको रवा यानी की सूजी से तैयार पोंगल बनाना सिखाएंगे। यह मसालेदार पोंगल टेस्टी भी होता है और पेट के लिये भी अच्छा माना जाता है। रवा पोंगल को पकाने में केवल 15 मिनट ही लगते हैं और वो भी कुकर की जरुरत के बिना। तो आइये देखते हैं इसे पकाने की विधि को।

सामग्री-
सूजी या रवा- 1 कप
मूंग दाल- ½ कप
जीरा- 1 चम्मच
अदरक- 1/2 चम्मच
मिर्च- 1/2 चम्मच
घिसा सूखा नारियल- स्वादअनुसार
तेल- 4 चम्मच
हरी मिर्च- 2-3
कडी़ पत्ता
हींग- ¼ चम्मच
राई- 1 चम्मच
सब्जियां- अगर मन करे तो
पानी- 3 ½ से 4 कप
विधि-
एक सूखी कढाई में मूंग की दाल को भून लें जिससे उसकी महक निकल जाए, उसके बाद इसे ठंडा होने के लिये रख दे। जब यह ठंडी हो जाए तब इसे मिक्सर में बिल्कुल पाउडर हो जाने तक पीस लें और किनारे रखें। अब कढाई गरम करें, उसमें तेल मिलाए। जब तेल गरम हो जाए तब उसमें मिर्च, कडी़ पत्ता, हींग, हरी मिर्च, राई और रवा मिला कर भून लें।
अब उसमें मूंग दाल पाउडर, जीरा और अदरक मिलाएं। फिर गरम पानी डाले और नमक भी डालें। उसके बाद उसमें नारियल डालें और पकाएं और गाढा होने के बाद सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
