Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
ऐसे बनाइये चटपटा इमली रसम
Veg
oi-Staff
दक्षिण भारत के घर-घर में रसम और चावल को एक डिश के रूप में खाया जाता है। रसम इमली का पानी होता है जिसे ढेर सारे मसालों के साथ उबाल कर तैयार किया जाता है।
भोजन करने के बाद रसम और चावल खाना मानों दक्षिण भारत में एक रिवाज़ सा बन गया हो। रसम को आप सूप भी कह सकते हैं।
READ: साउथ इंडियन वेजिटेबल रसम
स्वाद में चटपटा रसम हमारी पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है और भोजन को हजम करने में सहायता प्रदान करता है।

कितने- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- इमली- 1 नींबू के साइज की बॉल (इमली को आधे कप गरम पानी में 30 मिनट के लिये भिगो दें)
- जीरा- 3 चम्मच
- काली मिर्च- 2 चम्मच
- लहसुन- 7 कलियां
- राई- 1 चम्मच
- हींग- 1 चुटकी
- हल्दी पावडर- 1/2 चम्मच
- सूखी लाल मिर्च- 3
- कडी पत्ती- मुठ्ठीभर
- टमाटर- 1 कटा हुआ
- धनिया पत्ती- 1 गुच्छा
- पानी- 3 कप
- नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- मिक्सी में जीरा, काली मिर्च के दाने और लहसुन को दरदरा पीस लें।
- एक कढाई में थोड़ा सा तेल डालें। जब वह गरम हो जाए तब उसमें राई, हींग, लाल मिर्च और कडी पत्ती डाल कर छौकें।
- उसके बाद इसमें कटे टमाटर डाल कर गलने तक पकाएं।
- उसके बाद पिसे मसाले डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
- कुछ देर के बाद इसमें इमली का पानी छान कर डालें। इसके साथ नमक और जरुरत के अनुसार पानी भी मिक्स करें।
- रसम को 10 से 12 मिनट तक उबालें, आंच को धीमा ही रखें।
- जब रसम उबल जाए तब आंच को बंद कर दें।
- फिर इसे हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें और चावल के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
South Indian Tamarind Rasam Recipe
Story first published: Friday, May 15, 2015, 12:36 [IST]
Other articles published on May 15, 2015



Click it and Unblock the Notifications