Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
सोया वेजिटेबल बिरयानी
Beauty
oi-Staff
अगर आप बडे़ शौक से बिरयानी खाते हैं या पकाते हैं तो आपको एक बार सोया चंक्स यानी न्यूट्रिला की भी बिरयानी बनानी चाहिये। न्यूट्रिला में प्रोटीन अच्छी खासी मात्रा में होता है और साथ ही उसका टेस्ट मटन जैसा लगता है।
अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आपको एक बार यह सोया वेजिटेबल बिरयानी जरुर ट्राई करनी चाहिये। आप इसे लंच या डिनर के समय भी पका सकती हैं। तो आइये जानते हैं कि इसे बनाया कैसे जाता है।
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- न्यूट्रिला सोया चंक- 100 ग्राम
- बासमती चावल- 2 कप
- प्याज- 2
- तेज पत्ता- 3
- हरी इलायची- 4
- बड़ी इलायची- 4
- दालचीनी- 3
- लौंग- 6-7
- काली मिर्च- 10
- धनिया पावडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- हल्दी- चम्मच 1/4 चम्मच
- हरी मिर्च- 4-5
विधि -
- सबसे पहले सोया चंक्स को 15 मिनट के लिये गरम पानी में भिगो दें और निचोड़ कर एक कटोरे में रख दें।
- अब कुकर में थेाड़ा सा तेल गरम करें, उसमें सोया चंक्स को हल्का भूरा भूनें और उसी के साथ कटी प्याज, हरी मिर्च, लौंग, इलायची, दालचीनी, धनिया पावडर, लाल मिर्च पावडर, हल्दी और नमक मिला कर प्रेशर कुकर में पका लें।
- कुकर एक दम तेज आंच पर होना चाहिये और एक सीटी आने के बाद आंच धीमी कर देनी चाहिये और 7-8 मिनट तक पकाना चाहिये।
- एक गहरा पैन लें, उसमें तेल गरम करें, फिर प्याज, तेज पत्ता, दालचीनी डाल कर प्याज को भूरा होने तक पकाएं। फिर उसमें भिगोया हुआ चावल, नमक और पानी डाल कर आधा पकने तक पकाएं।
- फिर इसमें कुकर वाला सोया चंक्स का पूरा मिश्रण मिलाएं और पैन को 10 मिनट के लिये ढंक कर धीमी आंच पर पकाएं।
- उसके बाद बाद गैस बंद करें और 10 मिनट के बाद ढक्कन खोल कर बिरयानी को रायते के साथ सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
