Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
स्वादिष्ट अचारी पनीर पुलाव
भारतीय कुजीन खासतौर पर मसालेदार व्यंजनों की वजह से जाना जाता है। यहां पर कई प्रकार के मसाले उपलब्ध हैं जो कि खास व्यंजन जैसे, पुलाव, चिकन, करी आदि के लिये इस्तमाल होते हैं। अचारी रेसीपीज मसालेदार भोजन करने वालों को बहुत पसंद आता है। इसी तरह से अचारी पुलाव जो कि अचार के मसाले से बनाया जाता है वह भी कम लाजवाब व्यंजन नहीं है।
क्या आप भी अचारी पनीर पुलाव अपने घर में ट्राई करना चाहती हैं तो यहां पर है इसकी रेसीपी।

कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 35-40 मिनट
सामग्री-
बासमती चावल- 2 कप
हरी मटर- 3 चम्मच (उबली हुई)
लौंग- 2
बींन्स- आधा कप
गाजर- 2
इलायची- 2
दालचीनी- 1 इंच
केसर- 2 चुटकी
शाहजीरा- आधा चम्मच
दूध- 1 चम्मच
तेज पत्ता- 1
तेल- 3 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
अचारी पनीर के लिये-
पनीर- 2 कप
दही- आधा कप
हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
जीरा- आधा चम्मच
राई- आधा चम्मच
हरी मिर्च अचार का मसाला- 1 चम्मच
मेथी- आधा चम्मच
सौंफ- आधा चम्मच
आम के अचार का तेल- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
1. गहरे पैन में सबसे पहले चावल को उबाल लें, उसमें हल्का सा नमक मिला लें जिससे वह आपस में चिपके ना, फिर इसका पानी छान लें और ठंडा होने के लिये एक किनारे रख दें।
2. अलग से एक कटोरी में दूध और केसर मिला कर रखें और जब केसर दूध में मिल जाए तब इसे चावल में ही मिला दें और किनारे रख दें।
3. अब मिक्सर में दही, हरी मिर्च अचार का मसाला, हल्दी पाउडर, राई, सौंफ, जीरा, मेथी, आम के अचार का तेल और नमक को बारीक पीस लीजिये।
4. अब इस पेस्ट को एक कटोरे में उडेलिये, इसमें पनीर के क्यूब्स को 20 मिनट के लिये मैरीनेट होने दीजिये। इन पनीर के टुकडों को पैन में तेल डाल कर गोल्डन ब्राउन फ्राई कर लीजिये और बचे हुए पेस्ट को किनारे रख दीजिये।
5. अब एक बडा पैन लीजिये, उसमें तेल डालिये, जब तेल गरम हो जाए तब उसमें शाहजीरा, दालचीनी, लौंग, इलायची और तेज पत्ता डाल कर फ्राई कीजिये।
6. फिर पैन में बचा हुआ पेस्ट और पकी हुई मटर डालिये! उसके थोडी देर बाद चावल, पनीर, बीन्स, गाजर और नमक डाल कर अच्छी तरह से चलाइये। आपका अचारी पनीर बिल्कुल तैयार हैं।



Click it and Unblock the Notifications
