Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
आम का खट्टा रसम
अगर आप वही पुरानी तरह से रसम बना कर बोर हो चुकी हैं तो आज हम आपको आम वाला चटपटा रसम बनाना सिखाएंगे। रसम साउथ इंडिया की सबसे आम रेसीपी है जिसे हर घर में रोज बनाया जाता है। रसम में घी डाल कर चावल के साथ खाया जाता है। कहते हैं कि यदि आप रसम को भोजन के बाद खाएं तो इससे खाना अच्छी तरह से हजम हो जाता है। आम तो बाजार में आने शुरु हो चुके हैं तो क्यों न आम के अचार की बजाए रसम ही बना लिया जाए।
आम का रसम बनाने के लिये आम के छोटे पीस कर के उसे उबाल दिया जाता है और उसके रस को छान कर रसम बनाया जाता है। यह आम का खट्टा रसम खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट लगता है। तो आइये जानते हैं कि आम का रसम कैसे बनाया जाता है।

कितने लोगों के लिये- 4-5
1 कच्चा आम कटा और उबला
1 पीस गुड
3 चम्मच साबुत काली मिर्च
3 चम्मच जीरा
1 कप कडी पत्ता
2-3 हरी मिर्च
1 कप ताजी गरी घिसी हुई
1 चम्मच सरसों
1 लाल मिर्च
1 लीटर पानी
नमक स्वादअनुसार
कटी हुई धनिया पत्ती
विधि-
- उबले हुए आप को छान कर उसका रस निकाल लें। उसमें एक लीटर पानी मिलाएं और उसे उबालें।
- अब काली मिर्च और जीरा को पैन में भूनें और उसे मिक्सी में ग्राइंड करें।
- दूसरी ओर पैन में हल्का सा तेल डाल कर उसमें सूखी लाल मिर्च, घिसा नारियल भूनें और मिक्सी में पेस्ट बनाएं।
- अब आम वाले उबलते पानी में सूखा पाउडर तथा पिसा हुआ मसालों का पेस्ट डालें। इसके साथ नमक और गुड भी डालें।
- इसे अच्छी प्रकार से उबालें और फिर इसके फ्राई की हुई राई, सूखी लाल मिर्च और कड़ी पत्ते डाल कर गार्निश करें।
- आपका आम वाला गट्टा रसम अब तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
