Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
थाई बेसिल फ्राइड राइस
अगर आपको रोजाना के वही बोरिंग खाने से थोड़ा ब्रेक चाहिये तो आपको दूसरी कंट्री का व्यंजन बनाना चाहिये। अब जैसे बात करें थाई कुजीन की तो यहां पर चावल के बहुत से टेस्टी आइटम बनते हैं। आज हम आपको स्पाइसी थाई बेसिल फ्राइड राइस बनाना सिखाएंगे जिसे बासमती चावल, लहसुन और तुलसी की पत्तियों के साथ मिला कर बनाया जाता है। आप चाहें तो इसमें अपने मन के अनुसार कई सब्जियां जैसे, मशरूम, बेबी कार्न, गाजर पत्ता गोभी आदि डाल सकती हैं। इसे हर कोई पसंद करेगा क्योंकि यह बहुत टेस्टी होता है। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि को-
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
बासमती राइस- 2 कप
प्याज- 2
शिमला मिर्च- 2
गाजर- 2
टमाटर- 1
अदरक- 1 चम्मच
लहसुन- 1 चम्मच
लाल मिर्च पेस्ट- 2 चम्मच
सोया सॉस- 1 चम्मच
चीनी- 1 चम्मच
तुलसी पत्ती- 1 कप
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1 चम्मच
पानी- 4 कप
विधि-
- चावल धो कर मध्यम आंच पर बरतन में 4 कप पानी डाल कर चढ़ा दें। फिर पानी छान कर चावल को अलग रख लें।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें प्याज डाल कर फ्राई करें।
- फिर गाजर, शिमला मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और 5 मिनट तक फ्राई करें।
- फिर टमाटर, लाल मिर्च पेस्ट, चीनी, नमक और सोया सॉस डालें और 4 मिनट तक मिक्स करें।
- जब सारी सब्जियां गल जाएं तब उसमें चावल डालें और मिक्स करें।
- उसमें बाद कटी हुई तुलसी पत्ती डाल कर हल्का चलाएं और गैस बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications

