Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
साउथ इंडियन स्पेशल: टमैटो राइस
कई देशों में चावल एक प्रधान पकवान है। इसे भारत में कई राज्यों जैसे, बिहार, बंगाल, आसाम और साउथ इंडिया में खूब खाया जाता है। आज हम आपको टमैटो राइस बनाना सिखाएंगे जिसे आप सुबह नाश्ते के रूप में और दुपहर लंच के समय बना सकती हैं। आइये जानते हैं इसे बनाने की सरल विधि।

कितने लोगो के लिये- 2-3
पकाने का समय- 25 मिनट
सामग्री -
चावल-2 कप
प्याज- 2 (बारीक कटा हुआ)
शिमला मिर्च- 1 (बारीक कटा हुआ)
टमाटर- 2 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च- 3-4 (कटी हुई)
लहसुन पेस्ट - 4 चम्मच
दालचीनी-1
लौंग-2
लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
गरम मसाला - 1 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
तेज पत्ता- 1
सूखी लाल मिर्च - 2
स्वाद के अनुसार नमक
तेल 2 चम्मच
धनिया 2 चम्मच
विधि-
1. चावल को पका लें और ठंडा होने के लिये रख दें। फिर फ्राइंग पैन में तेल गरम करें और उसमें जीरा, तेज पत्ता, सूखी लाल मिर्च डालें। जब यह हो जाए तब इसमें लौंग और दालचीनी डालें।
2. फिर प्याज और शिमलामिर्च डालें और मध्यम आंच पर पकने दें। फिर लहसुन पेस्ट, टमाटर, हरी मिर्च और नमक डाल कर 2 मिनट तक हल्की आंच पर पकाएं।
3. लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला मिलाएं और फिर पके हुए चावल डाल कर हल्की आंच पर मिनट भर चलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करें ताकि सारी सब्जियां चावल में मिल जाएं।
4. आपका टमैटो राइस तैयार है, इसे कटी हुई हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
