Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
माइक्रोवेव में ऐसे बनाएं पालक पुलाव
Veg
oi-Staff
पालक सेहत के लिये बहुत अच्छी मानी जाती है। यह महिलाओं के लिये एक सूपर फूड है क्योंकि यह उन्हें एनीमिया नामक बीमारी से बचाती हटै। इसमें बहुत सारा रेशा, विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो पूरे स्वास्थ की रक्षा करता है। अगर आपके घर पर माइक्रोवेव है तो, आप पालक पुलाव तैयार कर सकती हैं। यह पकाने में बहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही टेस्टी। या तो आप इसे गैस पर पका सकती हैं या फिर माइक्रोवेस बाउल में। आइये जानते हैं कि पालक पुलाव किस तरह से बनाया जाता है।
कितने लोगो के लिये- 2
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
चावल- 1 कप
पालक- 1/2 कप
प्याज- 1
गाजर- 2
हरी मिर्च- 2
इलायची- 1 इंच
लौंग- 2
जीरा- 1/2 चम्मच
तेज पत्ता- 1
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
विधि-
- चावल को धो कर पानी में 30 मिनट के लिये भिगो कर रखें।
- माइक्रोवेव बाउल में तेल, जीरा, तेज पत्ता, इलायची, लौंग, प्याज और हरी मिर्च बारीक काट कर डालें। बाउल को 3 मिनट ढंक कर रखें।
- फिर उसमें कटी हुई पालक और गाजर मिक्स कर के डालें और 3 मिनट की टाइमिंग सेट कर दें।
- अब बाउल में नमक, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर डाल कर मिक्स करें।
- उसके बाद भिगोए हुए चावल को कम पानी के साथ रखें।
- इसे मिक्स करें और बाउल को बंद कर के 20 मिनट तक पकाएं। बीच बीच में चलाती भी रहें।
- आपका पालक पुलाव तैयार है।
Comments



Click it and Unblock the Notifications
