Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नाश्ते में खइये स्प्राउट उत्तपम
नाश्ते के रूप में अगर कुछ हेल्दी खाया जाए तो आपके स्वास्थ्य के लिये बहुत फायदेमंद होगा। अगर आप साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं, तो स्प्राउट उत्तपम बनाइये। इसमें उड़द की दाल को पानी में भिगो कर स्प्राउट्स के रूप में प्रयोग की जाती है। उड़द की दाल एक अत्यंत बलवर्द्धक, पौष्टिक व सभी दालों में पोषक होती है। इसकी छिलके वाली दाल ज्यादा पौष्टिक होती है। कमजोर पाचन वालों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। स्प्राउट उत्तपम बनाने के लिये आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। तो आइये देखते हैं स्प्राउट उत्तपम बनाने की विधि।
कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :
1/2 कप चावल
1/2 कप धुली उड़द की दाल भिगोकर पिसी और खमीर उठी हुई
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 टमाटर बारीक कटा हुआ
1 प्याज बारीक कटा हुआ
3 बड़े चम्मच मटर उबले हुए
3 बड़े चम्मच मूंग अंकुरित
स्वादानुसार नमक जरूरत भर तेल
विधि :
1. किसी बरतन में अंकुरित मूंग, प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, धनिया की पत्ती और नमक अच्छी तरह मिलाएं।
2. नॉनस्टिक पैन में तेल गरम करें। फिर दो कलछी खमीर उठे चावल और दाल का मिश्रण डालें।
3. दो बड़े चम्मच अंकुरित मूंग का मिश्रण डालें और पैन को ढककर धीमी आंच पर पकने दें।
4. उत्तपम को पलटकर दूसरी ओर भी सेंकें। और सांभर व हरी चटनी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
