Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
ब्रेकफास्ट में बनाइये भरवा इडली
जब बात ब्रेकफास्ट की आती है तब साउथ इंडियन डिश जैसे कि इडली, वडा सांभर, डोसा, उपमा और पुलियोग्रह सबसे पसंद की जाने वाली डिश होती हैं। सुबह के समय इडली सबसे अच्छा ब्रेकफास्ट माना जाता है क्योंकि इसमें कैलोरी और वसा बिल्कुल भी नहीं होते। लेकिन रोज रोज वही इडली खा कर कोई भी बोर हो जाएगा, इसलिये आज हम आपको भरवा इडली बनाना सिखाएंगे। जिसमें आलू और मटर पडे़ होते हैं, तो आइये देर किस बात की बनाते हैं भरवा इडली।

कितने लोगो के लिये- 12-15 इडली
पकाने में समय- 45 मिनट
सामग्री-
सूजी- 2 कप
दही- 1 कप
राई- 1 चम्मच
कडी़ पत्ता- 7-8
बेकिंग पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
भरावन सामग्री-
आलू- 1 कप उबना और पिसा
हरी मटर- 1 कप उबली और पिसी
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1 चम्मच
विधि-
1. एक कटोरे में सूजी को दही, नमक और हल्का पानी मिला कर गाढा पेस्ट तैयार कर लें और 1 घंटे के लिये किनारे रख दें।
2. एक पैन में तेल गरम करें, उसमें पिसा आलू, हरी मटर, हल्दी पाउडर, नमक, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं और 1 मिनट तक के लिये पका लें या फ्राई कर लें।
3. एक अलग फ्राइंग पैन में तेल गरम करें, उसके बाद उसमें राई फ्राई करें। जब यह हो जाए तब इसे इडली के पेस्ट में डाल दें। इसके अलावा पेस्ट में 1 चुटकी बेकिंग पाउडर भी मिलाएं।
4. कुकर में पानी उबाले। इडली के सांचे पर हल्का सा तेल लगाएं और उस पर इडली का घोल डालें। सांचे को पूरा ना भरें, कम से कम एक चम्मच के लेवल का अंतर होना चाहिये। अब मटर और आलू का मिश्रण इडली के घोल के ऊपर डालें और फिर से उसके ऊपर इडली का पेस्ट डाल कर मिश्रण को ढंक दें।
5. कवर करने के बाद इडली को 10 मिनट तक के लिये पकाएं और जब इडली हो जाए तब इडली स्टैंड को बाहर निकाले और
6. मिनट तक के लिये ठंडा होने के लिये रखें। जब इडली ठंडी हो जाए तब इसे चाकू की मदद से बाहर निकालें।



Click it and Unblock the Notifications
