Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
ब्रेकफास्ट में बनाइये मीठा दलिया
नाश्ते के रूप में अगर दलिया खाया जाए तो यह स्वास्थ्य के लिये बहुत ही लाभकारी होगा। यह कम वसा वाला तथा पेट भरने वाला नाश्ता होता है। इसमें फाइबर पाया जाता है जिसको खाने से आपकी पाचन क्रिया अच्छी होगी और आपको कभी कब्ज भी नहीं होगा। यदि आपको वजन कम करना हो तो भी आप दलिया का सेवन कर सकते हैं। आइये जानते हैं इसको बनाने की विधि को।
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 2 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
दलिया- 1 कप
चीनी- ½ कप
घी- 3 चम्मच
बादाम- 8-10 स्लाइस
काजू- 4-5
पानी- 3 कप
विधि-
1. एक कुकर में 2 चम्मच घी गरम कीजिये, उसमें दलिया डाल कर मध्यम आंच पर भूरा होने तक भूनिये।
2. इब प्रेशर कुकर में पानी डालिये और लगातार चलाते रहिये जिससे उसमें थक्के ना जमें। उसके बाद इसमें चीनी डालिये और प्रेशर कुकर को बंद कर दीजिये।
3 प्रेशर कुकर को 2-4 सीटी आने तक के लिये मध्यम आंच पर रखें। तब तक के लिये आप किसी फ्राइंग पैन में हल्का सा घी डाल कर उसमें ड्राई फ्रट्स को 1 मिनट के लिये भून लें।
4. अब पॉरिज को प्रेशर कुकर से निकाल लें और इसे रोस्टेड मेवों से सजा दें। इसे सर्व करने से पहले इस पर कटे हुए फल डाले और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications