Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
चटपटी अचारी दही भिंडी
Veg
oi-Staff
यदि आपको भिंडी की सब्जी काफी ज्यादा पसंद है तो आप अचारी दही भिंडी बना सकती हैं। अचारी दही भिंडी दही और चटपटे मसालों के मिश्रण से बनाई जाती है जो कि काफी टेस्टी होती है। आप अचारी दही भिंडी को सिंपल दाल-चावल या फिर पराठे के साथ ब्रेकफास्ट या लंच में सर्व कर सकती हैं। यह एक नए तरह की चटपटी सब्जी है जो कि आपके परिवार वालों को काफी पसंद आएगी। आइये जानते हैं अचारी दही भिंडी को बनाने की विधि।
कितने- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट

सामग्री-
- 500 ग्राम भिंडी
- 2 चम्मच कटी अदरक
- 3/4 कप कटे टमाटर
- 1/4 कप ताजी दही
- 1/4 चम्मच हल्दी
- 3/4 चम्मच मिर्च पावडर
- 2 चम्मच धनिया पावडर
- 4 चम्मच तेल
- नमक- स्वादअनुसार
अचारी मसाला सामग्री-
- 2 चम्मच सौंफ के दाने
- 1 चम्मच राई
- 1/2 चम्मच कलौंजी
- 1/4 चम्मच मेथी दाना
- चुटकीभर हींग
विधि-
- भिंडी को धो कर साफ कपड़े से पोछ लें। फिर उसे बीच से काट कर छोटे छोटे पीस में काटें।
- पैन में 2 चम्मच तेल करम करें। उसमें भिंडी डाल कर चलाएं। किनारे रखें।
- अब दूसरे पैन में 2 चम्मच तेल डालें। उसमें अचारी मसाला डालें।
- दो सेकेंड के बाद उसमें अदरक और कटे टमाटर डाल कर 5 मिनट तक पकाएं।
- दूसरी ओर दही, हल्दी पावडर, मिर्च पावडर, धनिया पावडर और नमक डाल कर फेंटे।
- पैन में यह मिश्रण डालें और दो मिनट तक पकाएं।
- अब इसमें भिंडी डाल कर 2 मिनट तक अच्छी तरह से पकाएं।
- फिर इसे गरमा गरम सर्व करें।
Comments
Read more about: punjabi dish indian vegetarian recipes curry recipes veg recipe पंजाबी डिश करी रेसिपी वेज रेसिपी
English summary
Tangy Achaari Dahi Bhindi
Story first published: Wednesday, January 28, 2015, 12:31 [IST]
Other articles published on Jan 28, 2015



Click it and Unblock the Notifications
