Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
पूड़ी पराठे के साथ आनंद लें आलू कोरमा का
Veg
oi-Staff
आलू कोरमा का नाम शायद आपने पहली बार सुना होगा लेकिन हमार विश्वास मानिये कि ये बहुत ही टेस्टी सब्जी होती है। आप आलू की जगह पर पनीर, मिक्स वेज या टोफू का भी इस्तमाल कर सकती हैं।
READ: पनीर मखाना करी
जिन्हें आलू खाना काफी पसंद है उनके लिये तो ये सब्जी मानिये कि जन्नत है। या फिर जिस दिन घर पर कोई सब्जी ना हो उस दिन आप इसे पका सकती हैं।
आलू कोरमा एक साउथ इंडियन डिश है जिसमें नारियल मिल्क भी मिक्स किया जाता है। यह गाढ़ी गाढ़ी सब्जी आपके घर में हर किसी को बड़ी पसंद आएगी। आइये जानते हैं आलू कोरमा को बनाने की सरल विधि।

कितने- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
सूखी सामग्री-
- 7 से 8 कशमीरी मिर्च या अन्य मिर्च
- 1.5 चम्मच साबुत धनिया
- 2 चम्मच खस खस
- ½ चम्मच जीरा
अन्य सामग्रियां
- 300 ग्राम आलू, 3 मध्यम या 2 बड़े आलू, कटे हुए
- 2 चम्मच तेल
- 2 लौंग
- 2 हरी इलायची
- 1 इंच दालचीनी
- 1 मध्यम या बड़ी प्याज, बारीक कटी
- 1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
- 4 चम्मच गाढी दही
- 1 कप पानी
- ¾ कप गाढ़ा नारियल दूध
- 8 से 10 काजू
- 2 चम्मच धनिया पत्ती
विधि -
- पैन गरम करें, उसमें सभी सूखी सामग्रियां डाल कर रोस्ट करें ओर फिर उन्हें ठंडा कर के पीस लें।
- एक छोटे कटोरे में 4 चम्मच ताजी दही डाल कर खूब फेंट लें और किनारे रख दें।
- अब प्रेशर कुकर में 2 चम्मच तेल गरम करें, उसमें 2 लौंग, 2 हरी इलायची और 1 इंच दालचीनी डाल कर चलाएं।
- फिर इसमें बारीक कटी आधा कप प्याज डालें।
- जब प्याज गोल्डन रंग की हो जाए तब इसमें चुटकी भर नमक डालें।
- फिर 1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर तब तक पकाएं जब तक कि इसमें से कच्चेपन की खुशबू ना चली जाए।
- अब इसमें 1.5 कप कटे आलू डालें।
- फिर इसमें पिसे मसाले डाल कर चलाएं और फिर ऊपर से दही डाल कर चलाएं।
- उसके बाद इसमें 1 कप पानी डालें।
- ऊपर से नमक डालें। प्रेशर कुकर को बंद कर दें और 2 सीटी आने तक पकाएं।
- जब प्रेशर कुकर की सीटी निकल जाए तब उसे खोल कर धीमी आंच पर चढ़ाएं और उसमें ¾ कप नारियल दूध और 8-10 काजू डाल कर चलाएं।
- इसे धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं जिससे करी गाढ़ी हो जाए।
- आखिर में 2 चम्मच कटी हरी धनिया मिक्स करें और पूड़ी या पराठे के साथ सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications