Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
ब्रेकफास्ट में बनाइये टेस्टी ब्रॉकली पराठे
Veg
oi-Staff
अगर आपको ब्रॉकली अच्छी लगती है तो आपको ब्रॉकली की ज्यादातर रेसीपी पसंद आएगी, लेकिन बुरी बात यह है कि इसकी ज्यादा रेसीपी किसी को पता ही नहीं हैं। ब्रॉकली खाने के कई अच्छे स्वास्थ्य लाभ होते हैं।
आइये जानते हैं कि ब्रॉकली पराठा कैसे बनाया जाता है क्योंकि यह ब्रेकफास्ट के लिये बहुत ही अच्छा नाश्ता है। इसमें कुछ भुने मसाले पड़े होते हैं जिससे इसका स्वाद निखर के आता है, तो आइये देखते हैं ब्रॉकली पराठा बनाने की विधि को-
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
गेहूं का आटा- 3 कप
नमक- स्वादअनुसार
गरम पानी- 1 कप
भरावन के लिये
ब्रॉकली- 1 घिसी
हरी मिर्च- 2
जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
अमचूर- 1 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
विधि-
- गेहूं के आटे में नमक मिलाइये और उसे गरम पानी के साथ गूथ कर किनारे रख दीजिये।
- अब पैन में तेल गरम करें, उसमें कटी मिर्च मिलाइये और एक मिनट तक भूनिये।
- फिर घिसी हुई ब्रॉकली को पैन में डाल कर मध्यम आंच पर पकाइये।
- उसके बाद उसमें जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर और नमक डाल कर कुछ मिनट पकाइये।
- अब नमक डाल कर 5 मिनट के लिये ढक्कन बंद कर दीजिये।
- एक बार जब हो जाए तब आंच से उतार कर मिश्रण को ठंडा होने के लिये रख दीजिये।
- अब गुथे हुआ आटे के 8 भागो में बांटिये और उसमें ब्रॉकली के मिश्रण को भरिये। अब इसे बंद कीजिये और पराठे को बेल लीजिये।
- इसके बाद इसे तवे पर तेल डाल कर दोनों ओर सेंक लीजिये।
- आपके गरमा गरम पराठे तैयार हैं। इसे चटनी के साथ सर्व कीजिये
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
