Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
टेस्टी गाजर की सब्जी: साउथ इंडियन डिश
सर्दियों में गाजर की भरमार लग जाती है। लाल रंगे के गाजर खाने में स्वादिष्ट और सेहत के लिये बहुत पौष्टिक होते हैं। आप अक्सर सर्दियों में गाजर का हलवा तो बनाती ही होंगी लेकिन आज हम आपको गाजर की एक और रेसिपी बताएंगे, जो कि गाजर की सब्जी है। गाजर की सब्जी साउथ इंडिया में काफी ज्यादा पसंद की जाती है, इसे यहां पर कैरेट पोरियल के नाम से पुकारते हैं। गाजर की सब्जी बनाने में आसान है और मधुमेह रोगियों के लिये फायदेमंद भी।

कितने- 2 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 12 मिनट

सामग्री-
मूंग दाल- 1 चम्मच
गाजर- 3-4 पीस
राई- 1/2 चम्मच
प्याज- 1/2 चम्मच

उरद दाल- 1/2 चम्मच
हींग- 1 चुटकी
सूखी लाल मिर्च- 2 पीस
कडी पत्ती- 6-7 पीस
हल्दी पावडर- 1/2 चम्मच

ताजा नारियल घिसा हुआ- 4 चम्मच
हरी मिर्च- 2, कटी हुई
जीरा- 1/2 चम्मच
घी- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार

विधि-
गाजर को अच्छी तरह से छील कर छोटे पीस में काट लें।
मूंग दाल को पानी में भिगो कर कुछ देर के लिये रखें जिससे वह मुलायम हो जाए।
अब फ्राइंग पैन में थोडा सा घी गरम करें, फिर उसमें राई, हींग, सूखी लाल मिर्च और उरद दाल डाल कर सुनहरा होने तक भूनें।
इसके बाद इसमें कटी हुई प्याज, हरी मिर्च डाल कर 2 मिनट पकाएं।
फिर इसमें पानी में भिगोई हुई मूंग दाल, हल्दी पावडर और कटी गाजर डालें।

2-3 मिनट के बाद 1/2 कप पानी और नमक डालें।
इसे हल्की आंच पर ढंक कर पकाएं और अगर जरुर हो तो और पानी डाल लें।
अब इसे घिसे नारियल से गार्निश करें।
आपकी गाजर की सब्जी सर्व करने के लिये तैयार है, इसे गरमा गरम रोटी के साथ खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
