Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बचे चावल से बनाइये कोकोनट राइस
Veg
oi-Staff
अगर आपको चिंता है कि आपके रात का बचा हुआ बनाया गया चावल कहीं खराब ना हो जाए तो, परेशान ना हों। अगर आपके घर पर ताजा नारियल है तो आप की समस्या का समाधान हो गया समझिये। हम आपको बताएंगे कोकोनट राइस बनाने की विधि जो, कि साउथ इंडिया का सबसे खाया जाने वाला व्यंजन है। कोकोनट राइस में सामग्री के तौर पर काजू, कडी पत्ता के अलावा चना और उरद दाल पड़ती है।
यह एक वेजिटेरियन रेसीपी है तो आप इसको चिकन करी के साथ खा सकते हैं, इससे टेस्ट बढ़ जाएगा। आइये जानते हैं कोकोनट राइस बनाने की विधि को-

सामग्री-
चावल- 1 कप
घिसा नारियल-3/4 कप
सरसों- 1 चम्मच
चना दाल- 1 चम्मच
उरद दाल- 2 चम्मच
लाल मिर्च- 2
हरी मिर्च- 3
कडी पत्ता- 5
अदरक- 1 चम्मच
तेल- 1 चम्मच
हींग- चुटकी भर
काजू- 8-10
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- चावल उबालें और उसे एक प्लेट में फैला कर ठंडा होने के लिये रखें।
- एक पैन में तेल गरम करें , उसमें राई डालें और तड़कने दें।
- फिर उसमें चना दाल, उरल दाल और काजू को डाल कर भूरा होने तक तल लें।
- अब पैन में लाल मिर्च और हरी मिर्च को बारीक काट कर डालें। अदरक, हींग और कड़ी पत्ता भी डाल दें और 10 सेकेंड के लिये भूनें।
- अब नारियल घिस कर पैन में डालें और हल्का सा भूनें। फिर नमक डाल कर सारे मिश्रण को मिक्स करें।
- अब पैन में पका हुआ चावल डालें और सारी सामग्रियों के साथ मिक्स करें।
- आपका कोकोनट राइस तैयार है। इसे अंचार या पापड़ के साथ सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Tasty Coconut Rice Recipe | बचे चावल से बनाइये कोकोनट राइस
Story first published: Saturday, February 23, 2013, 12:23 [IST]
Other articles published on Feb 23, 2013



Click it and Unblock the Notifications
