Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
स्वादिष्ट कश्मीरी पुलाव
कश्मीरी पुलाव कश्मीर में खाया जाने वाला जायकेदार पुलाव होता है। कश्मीरी पुलाव में तरह तरह के फल और ड्राई फ्रूट्स डालें जाते हैं जिससे इसका स्वाद दुनिया-जहांन से एकदम जुदा लगता है। आप कश्मीरी पुलाव में अपने हिसाब से फल बढ़ा या घटा सकती हैं। अगर आपको मीठा पुलाव पसंद नहीं है तो आप ड्राई फ्रूट थोड़ा कम डालें। गार्निशिंग करने के लिये आप इसमें फ्राई किये हुए लच्छेदार प्याज डाल सकती हैं। तो देर किस बात ही आइये जानते हैं कि कश्मीरी पुलाव बनाया कैसे जाता है।

सर्विंग- 4 से 5
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
2 कप - बासमती राइस
3 चम्मच - घी या तेल
1 इंच - दालचीनी
4- लौंग
1- तेज पत्ता
1- बडी इलायची
1 चम्मच - शाहजीरा
1 चम्मच - सौंफ पाउडर
3 1/2 कप - पानी
नमक- स्वादअनुसार
1 चम्मच - घी
20- काजू
12 से 15- बादाम
1 चम्मच- किशमिश
1/2 कप - हरी मटर
1/2 कप- कटी हुई अनन्नास
1/4 कप - अनार का दाना
3/4 कप - छोटे लाल अंगूर
विधि-
- चावल को 30 मिनट के लिये पानी में भिगो दें और फिर उसे छान कर किनारे रख दें।
- एक पैन या कढाई में तेल या घी गरम करें। उसे सभी सूखे मसाले डाल कर 1 मिनट चलाएं।
- फिर शाहजीरा, भुना सौंफ पाउडर, डाल कर 1 मिनट पकाएं।
- उसके बाद उसमें भिगोए हुए चावल डाल कर मध्यम आंच पर 5 मिनट भूनें।
- अब पानी और नमक डाल कर पैन को ढक्कन लगा दें और उसे पकने दे।
- अब जब तक कि यह तैयार हो रहा है तब तक आप मटर को या तो माइक्रोवेव में भून लें या फिर पैन में पक जाने तक भूनें।
- पैन में 1 चम्मच घी डालें, उसमें मटर डाल कर 2 मिनट चलाएं और किनारे रखें।
- फिर उसी पैन में 1 चम्मच घी डालें और उसमें बादाम, काजू को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनिये। फिर उसमें किशमिश डाल कर 30 सेकेंड सेकें और किनारे रख दें।
- जब चावल तैयार हो जाए तब उसे एक बडे़ से कटोरे या प्लेट में निकाल कर उसके साथ ड्राई फ्रूट, मटर और फलों को मिक्स करें।
- अब आप कशमीरी पुलाव को सर्व कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
