Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बड़ा ही टेस्टी है ये सिंपल खरबूजे का रायता
Veg
oi-Staff
खाने के साथ रायते का कांबिनेशन काफी लोगों को भाता है। खीरे या लौकी का रायता अक्सर घरों में बनाया जाता है लेकिन क्या आप जानती हैं कि खरबूजे का रायता भी बनाया जा सकता है।
READ: पौष्टिकता से भरा प्याज का रायता
खरबूजे का मीठा और खट्टा, दोनों की प्रकार का रायता बनाया जा सकता है। यह पंजाब में काफी लोकप्रिय है। अक्सर पार्टियों आदि में लोग इसे बड़े ही चाव से खाते हैं। यह रायता बच्चों को बहुत पसंद आएगा। आइये जानते हैं कि खरबूजे का रायता बनाने की सरल विधि।

सामग्री-
- खरबूजा- 1 मध्यम
- दही- 1 किलो
- नमक- स्वादअनुसार
- भुना पिसा जीरा- 1चम्मच
- लाल मिर्च पावडर - 1/2 चम्मच
- शक्कर- 1/2 चम्मच
- काला नमक- 1 चुटकी
विधि :
- खरबूजे को छीलकर कद्दूकस कर लें। दही को अच्छी तरह से फेंट लें।
- कद्दूकस किए हुए खरबूजे को हल्के हाथों से दबाकर दही में डाल दें।
- फिर सभी मसाले मिलाएँ। अब इस मिश्रण को फ्रिज में कुछ देर के लिये रख दें।
- उसके बाद इसे खाने के साथ सर्व कर सकती हैं।
इसी हरह से अगर आपको मीठा खरबूजे का रायता बनाना हो तो,
- खरबूजे को मसल कर उसे दही में मिलाएं।
- फिर उसमें शक्कर, इलायची और किशमिश मिला कर फ्रिज में ठंडा कर के सर्व करें।
Comments
English summary
Tasty Melon Raita Recipe
Story first published: Friday, August 7, 2015, 13:57 [IST]
Other articles published on Aug 7, 2015



Click it and Unblock the Notifications
