Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
प्रोटीन से भरा टोफू मसाला रेसिपी
Veg
oi-Staff
पनीर की जगह पर टोफू खाया जा सकता है। टोफू पनीर के मुकाबले टेस्ट में थोड़ा फीका होता है मगर इसमें प्रोटीन काफी ज्यादा मात्रा में होता है।
कई लोगों को टोफू का स्वाद पसंद नहीं होता, पर अगर इसे फ्राई कर के टमाटर-प्याज और मसालों के साथ पकाया जाए तो इसका टेस्ट पनीर से भी ज्यादा जाकेदार होता है।
आज हम आपको टोफू मसाला रेसिपी बनाना सिखाएंगे जिसे आप ब्रेकफास्ट या लंच में पराठे या राइस के साथ सर्व कर सकती हैं। आप इसमें अपने पसंद की कोई भी सब्जी मिक्स कर सकती हैं, यह बेहद सिंपल डिश है। अब आइये जानते हैं टोफू मसाला बनाने की रेसिपी।

कितने- 3 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 7 मिनट
सामग्री-
- कप टोफू क्यूब्स
- 1 बड़ा टमाटर
- 1 बड़ा प्याज
- 1/2 कप शिमला मिर्च
- 1 स्प्रिंग अनियन
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1/2 चम्मच अदरक
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1 चमच धनिया पावडर या 1/2 गरम मसाला पावडर
- तेल - जरुरत अनुसार
- कटी धनिया- गार्निशिंग के लिये
विधि -
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें टोफूड डाल कर ब्राउन होने तक भून लें और किनारे रख दें।
- अब उसी पैन में थोड़ा और तेल डालें और जीरा तथा कडी पत्ती और घिसी अदरक डाल कर सौते करें।
- इसके बाद कटे टमाटर, नमक, हल्दी मिक्स कर के तब तक पकाएं जब तक कि टमाटर पूरी तरह से गल ना जाए।
- अब मिर्च पावडर और धनिया पावडर मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें कटे प्याज, शिमला मिर्च डाल कर तेज आंच पर 2 मिनट तक पकाएं।
- पैन को ढंक दे और जब शिमला मिर्च लगभग पक जाए तब उसमें टोफू, मिर्च पावडर, गरम मसाला अच्छी तरह से मिलाएं और दुबारा पैन को ढंक दें।
- 2 मिनट तक पकाएं और फिर उसमें कटी हरी धनिया छिड़के और गैस बंद कर दें।
- आपका टोफू मसाला तैयार है, इसे रोअी या राइस के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
प्रोटीन से भरा टोफू मसाला रेसिपी
Story first published: Tuesday, March 22, 2016, 11:23 [IST]
Other articles published on Mar 22, 2016



Click it and Unblock the Notifications